यूटिलिटी

Sarkari Naukri: 10वीं-12वीं पास के लिए भारतीय वायुसेना में निकली सीधी भर्तियां, अप्लाई करने के लिए फटाफट यहां देखने प्रोसेस

IAF Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है. भारतीय वायुसेना (IAF) ने ग्रुप C सिविलियन पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र 15 जून 2025 तक संबंधित पते पर पहुंच जाना चाहिए. निर्धारित तिथि के बाद भेजे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 153 रिक्त पदों को भरा जाएगा. जिनमें शामिल हैं:

  • सामान्य वर्ग (UR): 75 पद
  • ओबीसी: 29 पद
  • एससी: 26 पद
  • एसटी: 7 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 11 पद
  • पीडब्ल्यूबीडी: 5 पद
  • पूर्व सैनिक (ESM): 12 पद

पदों का विवरण (IAF Group C Bharti 2025)

इस भर्ती के माध्यम से जिन पदों पर नियुक्ति की जाएगी उनमें शामिल हैं:

  • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
  • हिंदी टाइपिस्ट
  • स्टोर कीपर
  • कुक
  • बढ़ई (Carpenter)
  • पेंटर
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
  • मेस स्टाफ
  • लॉन्ड्रीमैन
  • हाउस कीपिंग स्टाफ (HKS)
  • वल्केनाइज़र
  • सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर

IAF Group C Recruitment 2025 Official Notification

जानें योग्यता

  • लोअर डिवीजन क्लर्क और हिंदी टाइपिस्ट: 12वीं पास होना अनिवार्य है.
  • इसके साथ कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी चाहिए.
  • स्टोर कीपर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास.
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ और अन्य कुछ पद: 10वीं पास होना चाहिए.

आयु सीमा

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी
  • ओबीसी को: 3 साल की छूट
  • एससी/एसटी को: 5 साल की छूट

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद स्किल टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय

  • जनरल इंटेलिजेंस
  • अंग्रेजी भाषा
  • न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड
  • सामान्य ज्ञान

इस तरह से करें अप्लाई  (IAF Group C Recruitment 2025)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर indianairforce.nic.in जाएं.
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें.
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें.

आवेदन कहां भेजें?

आप जिस यूनिट के लिए आवेदन कर रहे हैं, आवेदन उसी यूनिट को भेजना होगा. कुछ यूनिट्स के पते नीचे दिए गए हैं:

  • एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयरफोर्स स्टेशन अर्जन सिंह, पनगढ़, पश्चिम बंगाल – 713148
  • एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयरफोर्स स्टेशन, तेजपुर, असम – 784104
  • एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयरफोर्स स्टेशन, अंबाला कैंट, हरियाणा – 133001
  • एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयरफोर्स केंद्रीय लेखा कार्यालय, सुब्रतो पार्क, नई दिल्ली – 110010

जरूरी बात

यह भर्ती पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में की जा रही है. इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म समय से पहले भरकर संबंधित पते पर भेजना जरूरी है. अधिक जानकारी और फॉर्मेट के लिए रोजगार समाचार पत्र का हवाला जरूर लें. अगर आप रक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: ग्रेजुएशन पास वालों के लिए बिहार में ऑफिसर पदों पर निकली भर्तियां, 1.40 लाख तक होगी मंथली सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

30 minutes ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

52 minutes ago