देश

संविदा बनी शादी की दुविधा! जयमाला के बाद दुल्हन की मांग न भर सके डकैती कोर्ट वाले आकाशदीप

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब दुल्हन ने जयमाला के बाद शादी से इनकार कर दिया. मामला इतना बढ़ा कि दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौट गया और शादी चर्चा का विषय बन गई.

बारात का स्वागत और जयमाला तक सब कुछ सामान्य

जालौन के उरई निवासी आकाश दीप की शादी कदौरा थाना क्षेत्र के उकुरुवा गांव की एक युवती से तय हुई थी. 25 मई को आकाश दीप अपनी बारात लेकर एक गेस्ट हाउस पहुंचा. बारात का स्वागत हुआ, रस्में निभाई गईं और जयमाला का कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

दुल्हन ने किया इनकार, सामने आया बड़ा खुलासा (Jalaun News)

हालांकि, जयमाला के बाद माहौल बदल गया. जानकारी के मुताबिक किसी ने दुल्हन को यह बात बता दी कि आकाश दीप की सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि वह डकैती कोर्ट में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर क्लर्क के रूप में कार्यरत है. यह सुनकर दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: ओडिशा के राउरकेला से इस वक्त की बड़ी खबर, नक्सली लूट ले गए विस्फोटक से भरा ट्रक, मचा हड़ंकप

लड़की पक्ष ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

लड़की पक्ष का आरोप था कि उन्हें यह बताया गया था कि लड़का सरकारी कर्मचारी है, लेकिन हकीकत में वह संविदा पर कार्यरत है. आरोपों के बाद लड़की ने शादी करने से मना कर दिया और परिवार ने भी दूल्हा पक्ष से किसी भी तरह का रिश्ता आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया.

कोतवाली पहुंचा मामला (Jalaun News)

घटना के बाद दूल्हा आकाश दीप मामले की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा. कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय के अनुसार मामले की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. इस घटनाक्रम ने न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के परिवारों को चौंका दिया, बल्कि क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

21 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

26 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

30 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

32 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

32 minutes ago