RBI YAKSH Status
RBI Recruitment 2025: अगर आप डॉक्टर हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी और इसके तहत कुल 13 पदों को भरा जाएगा.
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2025 निर्धारित की गई है.
जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS या MD की डिग्री होनी अनिवार्य है. अगर आपने जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और आपके पास कम से कम दो वर्षों का अनुभव है, तो आप इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.
चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटे 1000 रुपये की दर से सैलरी दी जाएगी. यह नौकरी भले ही कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हो, लेकिन यह एक प्रतिष्ठित और सम्मानजनक पद माना जाता है, खासकर RBI जैसी संस्था में.
इस भर्ती के तहत कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी. उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा. यदि आपने इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन किया और सभी आवश्यक दस्तावेज सही पाए गए, तो आपकी नियुक्ति तय मानी जाएगी.
उम्र सीमा नहीं तय, बस योग्यता और अनुभव होना चाहिए
अगर आप एक योग्य डॉक्टर हैं और बैंकिंग सेक्टर में काम करने का अनुभव चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं. आवेदन की अंतिम तारीख 11 जून 2025 है — आज ही फॉर्म डाउनलोड करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. अधिक जानकारी के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर www.rbi.org.in जाएं.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…