बिजनेस

‘हम कहीं नहीं जा रहे, भारत में ही रहेंगे,’ निसान अगले दो वर्षों में भारत में 700 मिलियन यूरो करेगा निवेश

जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान ने घोषणा की है कि वह अगले दो वर्षों में भारत में 700 मिलियन यूरो निवेश करने की योजना बना रही है. यह निवेश 2025 और 2027 के बीच कई नए वाहनों को लॉन्च करने में किया जाएगा, जो भारतीय बाजार के लिए कंपनी की लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.

हाल ही में निसान द्वारा भारत में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी गठबंधन भागीदार रेनॉल्ट को बेचने के बाद कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत से बाहर नहीं जा रही है. इसके अतिरिक्त निसान प्रोडक्ट डेवलपमेंट और विस्तार पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी उपस्थिति को दोगुना कर रही है.

निसान कहीं नहीं जा रही है, हम भारत में ही रहेंगे

हाल ही में एक मीडिया ब्रीफिंग में निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने भारत से कंपनी के संभावित एक्जिट या बंद होने की अटकलों का जोरदार खंडन किया था. वत्स ने कहा, “निसान कहीं नहीं जा रही है. हम भारत में ही रहेंगे.”

कंपनी के देश छोड़कर जाने या आकार घटाने की किसी भी अफवाह को खारिज करते हुए वत्स ने कहा कि कंपनी की घरेलू बाजार को लेकर रणनीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, “घरेलू रणनीतियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और नौकरी में कटौती की कोई योजना नहीं है.”

उन्होंने निसान द्वारा भारत में किए जा रहे 700 मिलियन यूरो के बड़े निवेश का भी संकेत दिया.

2026-27 तक 2 लाख वाहनों की क्षमता का लक्ष्य

वत्स ने कहा, “सबूत सामने है. आगामी मॉडलों का प्री-प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है और स्थानीय और निर्यात बाजारों के लिए सभी योजनाएं पूरी तरह से पटरी पर हैं.” उन्होंने यह भी पुष्टि की कि दो आगामी वाहनों पर प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है.

वत्स के मुताबिक, अपनी विस्तार रणनीति के तहत निसान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 तक भारत में अपनी उत्पादन क्षमता को 2,00,000 वाहनों तक बढ़ाने की योजना बनाई है. इस उत्पादन का आधा हिस्सा लगभग 100,000 इकाइयां विदेशी बाजारों में निर्यात किए जाने की उम्मीद है.

हाल ही में निसान ने अपनी लोकप्रिय मैग्नाइट एसयूवी की दो लाख से अधिक इकाइयां बेचने का आंकड़ा पार किया है.


ये भी पढ़ें: EOU और SEZ इकाइयों को फिर से मिला टैक्स रिफंड का लाभ, सरकार ने बढ़ाया RoDTEP स्कीम का दायरा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago