यूटिलिटी

Share Market Crashed: बुरी तरह लुढ़का शेयर बाजार, 930 अंक भरभराकर गिरा सेंसेंक्स, निवेशकों को लगी भारी चपत

Share Market Crashed:पिछले कुछ महीनों से भारतीय शेयर बाजार नए रिकॉर्ड बना रहा था, लेकिन आज का दिन शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए किसी सदमे की तरह था. आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते निवेशकों को तगड़ा नुकसान देखने को मिला है. मुनाफा वसूली इस हद तक हुई कि मार्केट भरभराकर गिर गया. बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 930.88 यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 70,506 पर बंद हुआ है. निफ्टी 302.95 अंक यानी 1.41 की गिरावट के साथ 21,150 अंक पर आ गया है.

बाजार में आज की गिरावट के बीच में निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए. एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 3,59,11,728.30 करोड़ रुपये था. वहीं, आज बाजार बंद होने के बाद में यह मार्केट कैप 3,49,79,477.94 करोड़ पर आ गया. इस हिसाब से आज के कारोबार के दौरान बीएसई का मार्केट कैप 9,32,250.36 करोड़ हो गया है.

यह भी पढ़ें-RBI Rules For Banks: बैंकों की ‘चालाकी’ पर चला आरबीआई का हंटर, लोन को लेकर लागू किया नया नियम

बता दें कि देश में कोरोना के नए वेरिएंट के डर से शेयर मार्केट क्रैश हो गया है. कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से देश में एक बार फिर से कोविड के मामले बढ़ने लगे है. कोरोना के मामले बढ़ने से सभी में डर दिख रहा है. फिलहाल अब देशभर में कुल केस बढ़कर 694 हो गए हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी इस बारे में जानकारी दी है कि कोरोना के नए वेरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. यह भी बाजार में गिरावट का कारण माना जा रहा है. इसके अलावा एफआईआई ने 600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के शेयर की बिकवाली की है, जिसकी वजह से बाजार में गिरावट आई है.

यह भी पढ़ें-Share Market Crashed: बुरी तरह लुढ़का शेयर बाजार, 930 अंक भरभराकर गिरा सेंसेंक्स, निवेशकों को लगी भारी चपत

गौरतलब है कि आज सेंसेक्स के 30 में से 29 कंपनियों के शेयर्स गिरावट के साथ क्लोज हुए हैं. आज सिर्फ HDFC Bank का स्टॉक हरे निशान में क्लोज हुआ है. इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, टीसीएस, ICICI Bank, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, अल्ट्रा केमिकल, सन फार्मा, आईटीसी, रिलायंस, कोटक बैंक, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, विप्रो, टाइटन, बजाज फिनसर्व, मारुति, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्लू स्टील, एलटी, टेक महिंद्रा, पॉवर ग्रिड और एसबीआई समेत कई कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रही.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

14 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

28 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

55 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago