आग बुझाने का प्रयास करते कर्मचारी, बाहर निकाला गया सामान
-अनिल वर्मा शेखर
Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर बुधवार सुबह जिला निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में आग लगने के कारण 800 EVM मशीनों के जलकर राख होने की खबर आ रही है. आग लगने के तुरंत बाद ही सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाडियां और दर्जनों दमकल कर्मी पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि घंटों जूझने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इससे पहले कार्यालय में तमाम दस्तावेज आदि जलकर राख हो गए हैं. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है, “फ़र्रूख़ाबाद में 800 ईवीएम जलीं… बिना शार्ट सर्किट के लगी आग से शक का धुआँ उठ रहा है.”
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह जिला निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में आग लग गई, जिससे कार्यालय में हड़कम्प मच गया तो वहीं बताया जा रहा है कि, गोदाम में रखी 800 ईवीएम मशीने जमकर राख हो गई हैं. इस दौरान आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के साथ डेढ़ दर्जन दमकल कर्मी घंटे भर से अधिक जूझते रहे और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका है. हालांकि देर तक कार्यालय से धुआं बाहर निकलता रहा. सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है. सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को सुरक्षित रखने को कह दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के अंदर ग्राउंड फ्लोर में आज सुबह अचानक आग लग गई. यहां निर्वाचन आयोग का गोदाम है. इसमें 800 ईवीएम मशीनें रखी हुई थीं. आग लगने से ईवीएम मशीनें जल जाने की जानकारी आ रही है. आग लगने से पूरी इमारात धुंए से घिरी हुई थी. सूचना पर जब पुलिस लाइन से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं तो धुंए के कारण आग पर काबू पाने में बहुत दिक्क्त आयी. दरवाजे बंद थे और खिड़कियों से धुंए का काला गुबार निकल रहा था. किसी तरह जीने के नीचे आग की लपटों पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मी आगे बढ़ पाए. धुआं इतना तेज था कि दमकलकर्मियों को अंदर जाने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा. उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी, लेकिन किसी तरह आग पर काबू पाने का उनका प्रयास जारी रहा.
बता दें कि नियमानुसार गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं है. इसलिए शार्ट सर्किट से आग लगने का कोई कारण हो नहीं सकता. इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, कि, आखिर आग किस तरह लगी और यहां पर आग अगर किसी ने लगाई है तो उसका क्या फायदो हा सकता है. फिलहाल तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे चल रहे थे. इस पर सीसीटीवी कैमरों को सुरक्षित रखने के निर्देश दे दिए गए हैं. तो वहीं सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने बताया कि डीबीआर सुरक्षित कर लिया गया है. आग लगने के कारणों की जाँच कराई जा रही है.
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…