Tatkal Train Ticket Rule: लंबी दूरी का सफर हो तो फिर सुरक्षित और किफायती जरिए में भारतीय रेल सबसे लोकप्रिय है. लेकिन बीते कुछ दिनों से ट्रेन में तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) रूल में चेंज की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिनमें कहा जा रहा है कि 15 अप्रैल से तत्काल टिकट बुकिंग रूल में कथित बदलाव होने वाला है और इसकी टाइमिंग चेंज हो सकती है. लेकिन अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तस्वीर साफ की है और कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है.
सबसे पहले बताते हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर क्या खबर चर्चा में थीं? बता दें कि हर रोज करोड़ों लोगों को सफर कराने वाले भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) के नियमों में बदलाव (Rule Change) की बात कही जा रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में कहा जा रहा था कि 15 अप्रैल 2025 से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग की टाइमिंग में बदलाव होने जा रहा है और प्रीमियम तत्काल टिकट का समय अलग तय किया जा रहा है.
इस वायरल पोस्ट को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच IRCTC ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सच्चाई बताते हैं कहा है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय में किसी भी प्रकार की कोई बदलाव न तो प्रस्तावित है और न ही कोई बदलाव लागू किया जा रहा है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया चैनलों पर कुछ पोस्ट प्रसारित हो रहे हैं जिनमें तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों के लिए अलग-अलग समय का उल्लेख किया गया है. ACया Non-AC क्लास के लिए तत्काल या प्रीमियम तत्काल बुकिंग समय में इस तरह का कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है.
फिलहाल तत्काल ई-टिकट सफर की तारीख से एक दिन पहले बुक किए जा सकते हैं. एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे IST पर और नॉन-एसी क्लास के लिए 11 बजे IST पर खुलती है. फर्स्ट एसी में तत्काल टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं है. तत्काल IRCTC ऐप और वेबसाइट के जरिए उपलब्ध लास्ट टाइम बुकिंग स्कीम है जहां सीमिट सीटों का कोटा कुछ अधिक मूल्य पर दिया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Hamirpur Crime News: यूपी के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई…
पंजाब के होशियारपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर…
Seizure Attack: सीजर अटैक यानी दौरा दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में अचानक गड़बड़ी के कारण…
Supreme Court: अयोध्या राम मंदिर स्थल और ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी याचिकाओं पर…
उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने…
Anuj Thakur Death News: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन…