यूटिलिटी

1 अप्रैल से होने जा रहे हैं ये 6 बड़े बदलाव, NPS से लेकर क्रेडिट कार्ड तक शामिल, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Financial Rules Changing: बस कुछ दिनों में अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है. 1 अप्रैल 2024 से नया वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरुआत हो जाएगी. अप्रैल के शुरू होने रे साथ ही कई ऐसे पैसों से जुड़े नियम हैं जो बदलने वाले हैं. इसके साथ ही NSP, EPFO Credit Card से लेकर कई सारे नियमों में बदलाव होने वाले हैं. ऐसे में आज हम आपको उन नियमों के बारे में बताएंगे जिससे आपकी जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है.

NPS के नियम में होगा ये बदलाव

PFRDA ने NPS सब्सक्राइबर्स की सुरक्षा को और भी ज्यादा बेहतर बनाने कि लिए बड़ा बदलाव किया गया है. अब एनपीएस खाते में लॉग इन करने के लिए एनपीएस खाताधारकों को यूजर आईडी और पासवर्ड के सीथ ही आधार से जुड़े नंबर की आवश्यकता पड़ेगी. PFRDA ने एनपीएस में आधार-बेस्ड लॉगिन ऑर्थेंटिकेशन को शुरू करने जा रहा है. यह नियम 1 अप्रैल को लागू किया जाएगा.

SBI क्रेडिट कार्ड

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बुरी खबर है. SBI ने कहा है कि अब कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए रेट पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट का कनेक्शन 1 अप्रैल 2024 से बंद कर दिया जाएगा. इसमें एसबीआई के SBI कार्ड एलीट एडवांटेज, AURUM, SBI कार्ड एलीट, SBI कार्ड पल्स और सिंपल क्लिक SBI कार्ड शामिल है.

ये भी पढ़ें:Elon Musk ने X के लिए की नई घोषणा, इन यूजर्स को मुफ्त में मिलेगी प्रीमियम सर्विस

क्रेडिट कार्ड में बदलाव

YES बैंक भी 1 अप्रैल 2024 से अपने क्रेडिट कार्ड में बदलाव करने जा रही है. ग्राहकों को 1 अप्रैल से एक तिमाही में अगर आप 10 हजार रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं तो आपको फ्री में डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस मिलेगा. वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के तहत तिमाही में 35 हजार या उससे ज्यादा खर्च करने पर हवाई अड्डे के लाउंज एक्सेस की सुविधा होगी. यह नियम 1 अप्रैल 2024 को लागू कर दिया जाएगा.

OLA मनी वॉलेट में बदलाव

OLA मनी ने घोषणा की है कि वह अपने वॉलेट नियमों में 1 अप्रैल 2024 से बदलाव करने जा रहा है. कंपनी ने अपने ग्राहकों को प्रति माह अधिकतम 10 हजार रुपये के वॉलेट लोज प्रतिबंध के साथ पूरी तरह से छोटे PPI वॉलेट सर्विस पर स्विच कर रहा है. कंपनी ने 22 मार्च को अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजकर इस बात की जानकारी दी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

भूख हड़ताल या जेल की मांग? सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

1 minute ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

31 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

41 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

42 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

1 hour ago