मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने मैडम तुसाद म्यूजियम में अपना वैक्स स्टेच्यू किया लॉन्च, एक्टर ने पुतले के साथ ‘पुष्पा’ स्टाइल में दिया पोज

Allu Arjun Launch His Wax Statue: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों ‘पुष्पा 2: द रूल’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं. इससे पहले एक्टर एक्शन फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ में अपने दमदार किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने ना कर चुके हैं. इसी बीच अब अल्लू अर्जुन ने एक ‘मील का पत्थर’ हासिल किया है. जी हां उन्होंने दुबई के मैडम तुसाद संग्राहलय में अपने मोम के पुतले का अनावरण किया. इस पुतले का अनावरण बीते गुरूवार, 28 मार्च की शाम को किया गया. ऐसे में अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस और अपने चाहने वालों का आभार जताते हुए इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है.

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया शेयर की तस्वीरें (Allu Arjun Launch His Wax Statue)

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक्टर ने पहली तस्वीर में उनकी डेब्यू फिल्म का एक फोटो है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपने वैक्स स्टेच्यू के साथ पोज दे रहे हैं. वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- ‘ आज बहुत ही खास दिन है. मेरी पहली फिल्म ‘गंगोत्री’ 2003 में आज ही के दिन रिलीज हुई थी, और आज ही के दिन मैं दुबई के मैडम तुसाद म्यूजिम में अपने वैक्स स्टेच्यू को लॉन्च कर रहा हूं. यह 21 सालों की शानदार यात्रा रहे है. मैं इस यात्रा में आप सभी का आभारी हूं. उन्होंने आगे लिखा- मैं अपने फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए विशेष धन्यवाद देता हूं. आशा है कि आने वाले सालों में आप सभी को और अधिक गौरान्वित करता रहूंगा.’

यह भी पढ़ें : Bengal 1947: बंगाल पर पड़े विभाजन के प्रभाव पर केंद्रित फिल्म रिलीज को तैयार

वहीं बात करें आलू अर्जुन के वर्कफ्रंट कि तो एक्टर ने ‘पुष्पा: द राइज’ में टाइटैनिक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी, अब अगली कड़ी, ‘पुष्पा 2: द रूल’ में भूमिका को फिर से निभाएंगे. यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित और सुकुमार द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में फहद फासिल और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं

Uma Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago