यूटिलिटी

UP Board Result 2025 Declared: 10वीं में 90.11 फीसदी और 12वीं में 81.15 फीसदी बच्चे पास, जानें किसने किया टॉप

UP Board 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. छात्र-छात्राएं अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों –upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं. यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 फीसदी और यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं.

UP Board 10th Topper 2025

इस बार यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक के साथ टॉप किया. उन्होंने बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है.

UP Board 10th Topper 2025

यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है. यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के विद्यार्थी हैं.

UP Board Result 2025: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

इस तरह डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 का रिजल्ट स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको digilocker.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा. इसके बाद आपको UPMSP Inter Result सेक्शन में जाना होगा. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं.

बता दें कि यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2025 में लगभग कुल 54 लाख 38 हजार 597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. प्रदेश भर में 8,140 केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित हुई थी. इसके बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था.

समस्याओं के लिए दिए ये रहा हेल्पलाइन नंबर

इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए गए थे. साथ ही परीक्षा अवधि में छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 और 18001806608 सक्रिय किए गए थे. इसके अलावा, ईमेल, फेसबुक, एक्स हैंडल और व्हाट्सएप नंबर 9250758324 के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता था.

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होते ही इस तरह से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

35 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

37 minutes ago

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो…

38 minutes ago

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

55 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

55 minutes ago