देश

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, जानें कितने लाख का था इनाम

Sanjeev Mukhiya Arrested: नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली. एसटीएफ और ईओयू की टीम ने मास्टरमाइंड संजीव मुखिया (Sanjeev Mukhiya) को गिरफ्तार कर लिया. पेपर लीक के बाद से ही वह फरार चल रहा था.

Sanjeev Mukhiya पर घोषित था इनाम

संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था. वह पटना के सगुना मोड़ इलाके स्थित एक अपार्टमेंट में छिपा हुआ था. ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने गिरफ्तारी की पुष्टि की. गिरफ्तारी के बाद संजीव मुखिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके बाद एसटीएफ और ईओयू उसे रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी. इसके बाद आरोपी से पूछताछ होगी.

काफी समय से एसटीएफ को थी तलाश

जानकारी के अनुसार, संजीव मुखिया (Sanjeev Mukhiya) नीट में धांधली कराने वाले गिरोह का मुख्य संचालक है. लंबे समय से एसटीएफ और ईओयू की टीम को उसकी तलाश थी. संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का भंडाफोड़ और कई अहम खुलासे होने की संभावना है. संजीव मुखिया बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है.

कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट

पटना सिविल कोर्ट ने जनवरी में ही संजीव (Sanjeev Mukhiya) की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. अदालत ने कहा था कि अगर एक महीने में उसकी गिरफ्तारी नहीं होती है या फिर वह खुद कोर्ट में पेश नहीं होता है तो उसकी संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद ईओयू के अधिकारी लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे.

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025 Declared: 10वीं में 90.11 फीसदी और 12वीं में 81.15 फीसदी बच्चे पास, जानें किसने किया टॉप

नीट पेपर लीक से पहले 2016 में संजीव मुखिया (Sanjeev Mukhiya) का नाम बीपीएससी, सिपाही भर्ती समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक में भी आया था और वह जेल भी गया था. संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव पर भी परीक्षा प्रणाली में धांधली करने का आरोप है. संजीव मुखिया का पुत्र डॉ. शिव इस वक्त सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में जेल में है. संजीव मुखिया ने अपनी पत्नी ममता कुमारी को हरनौत विधानसभा से जेडीयू के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़वाया था. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी के 515 स्कूलों में छात्रों को मिलेगा वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता का प्रशिक्षण, योगी सरकार की नई पहल

UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…

2 minutes ago

राम कथा में SIR की एंट्री, जमकर भड़के बृजभूषण शरण सिंह; चंदौली में पारा हाई

Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…

12 minutes ago

ब्रेंट क्रूड पहुंचा 114 डॉलर के पार, क्या आम आदमी की जेब पर पड़ेगी भारी मार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…

27 minutes ago

भूख से मर जाएगा पाकिस्तान? ईरान बॉर्डर बंद होते ही गैस की किल्लत, दाम सुन उड़ जाएगा होश

Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग बंद होने के बाद…

49 minutes ago