UPI Down: शनिवार दोपहर भारत के कई शहरों में UPI सर्विस अचानक बंद हो गई थी. दिल्ली-NCR समेत कई जगहों पर यूजर्स को पेमेंट करने में परेशानी हुई. हालांकि कुछ समय बाद यह सेवा दोबारा शुरू हो गई, जिससे लोगों को राहत मिली. Downdetector नाम की वेबसाइट, जो इंटरनेट सर्विस में आने वाली रुकावटों पर नजर रखती है, उसने भी इस आउटेज की पुष्टि की.
रिपोर्ट्स के अनुसार, UPI सेवा में यह बाधा शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे शुरू हुई थी. इस दौरान कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी समस्या साझा करते हुए बताया कि वे QR कोड स्कैन तो कर पा रहे हैं, लेकिन भुगतान पूरा नहीं हो रहा है. कई मामलों में पेमेंट प्रोसेस 5 मिनट बाद भी कंप्लीट नहीं हो पा रहा था.
इस तकनीकी समस्या का प्रभाव देश के किन-किन राज्यों में पड़ा, इसको लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन यह साफ है कि इसका असर कई प्रमुख ऐप्स और बैंकिंग सेवाओं पर देखने को मिला
जैसे ही UPI सेवाएं प्रभावित हुईं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने तुरंत प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. Elon Musk के X (पूर्व में Twitter) पर कुछ ही समय में #UPIDown ट्रेंड करने लगा. कई लोगों ने स्क्रीनशॉट्स के साथ अपनी समस्याएं साझा कीं और मजाकिया मीम्स भी शेयर किए.
Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ डिजिटल वॉलेट्स ही नहीं, बल्कि SBI, HDFC Bank, ICICI Bank और Google Pay जैसी बड़ी बैंकिंग और पेमेंट सेवाओं की UPI सेवाएं भी इस दौरान प्रभावित रहीं. भारत में UPI एक बेहद जरूरी भुगतान प्रणाली बन चुकी है, जिसका उपयोग लोग छोटी दुकानों से लेकर ऑनलाइन बुकिंग तक के लिए करते हैं.
ऐसे में इस तरह की कोई भी रुकावट आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन जाती है. फिलहाल सेवाएं बहाल हो चुकी हैं और यूजर्स अब सामान्य रूप से भुगतान कर पा रहे हैं. तकनीकी टीमों द्वारा समस्या के कारणों की जांच की जा रही है.
ये भो पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतो में बंपर उछाल, खरीदने से पहले जाने लें आज का ताजा रेट
-भारत एक्सप्रेस
बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…
Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…
Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
India Brazil Relations: ब्राजील में लूला डा सिल्वा की वापसी से भारत के साथ रणनीतिक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…