Karni Sena Protest: शनिवार को आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक टकराव देखने को मिला. करणी सेना के लगभग 80 हजार कार्यकर्ता राणा सांगा जयंती मनाने के लिए आगरा पहुंचे थे. ये कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, और गुजरात से आए थे, और अनुमान है कि कार्यकर्ताओं की संख्या 3 लाख तक पहुंच सकती है.
पुलिस को भागना पड़ा
कार्यक्रम का आयोजन गढ़ी रामी में 50 बीघे जमीन पर किया गया था, जहां विशाल पंडाल में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए. जब पुलिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, तो करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया. कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और तलवारों और डंडों से उन्हें धमकाने लगे. हालात बिगड़ते देख पुलिस को आयोजन स्थल से बाहर जाना पड़ा.
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजी सुमन के घर जाने की धमकी दी है, जो राणा सांगा पर अपमानजनक बयान दे चुके हैं. पुलिस ने इस संभावित खतरे को देखते हुए 500 जगहों पर बैरिकेडिंग की है और सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर और बोल्डर रखे गए हैं. सुरक्षा को देखते हुए 10 हजार PAC और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है.
रामजी सुमन के आवास को छावनी में बदल दिया गया है और उनके घर के पास 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. सुरक्षा के लिहाज से, 1 किलोमीटर का इलाका सील किया गया है, और मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं. सुमन ने अपनी सुरक्षा के लिए 10 बाउंसर भी लगाए हैं.
सपा सांसद रामजी सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था, “हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं.” उनका कहना था कि बाबर को इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने भारत में बुलाया था और अब हिंदू उसकी औलाद को मानते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि हिंदू राणा सांगा की आलोचना नहीं करते, जबकि बाबर की आलोचना होती है.
पुलिस ने रामजी सुमन के घर के बाहर एक क्रेन खड़ी कर दी है और रास्ते को ब्लॉक कर दिया है. पुलिस ने सुमन के घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है और किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है.
अलीगढ़ क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पूरे सनातन समाज का एकजुट होना दिखाता है कि अखिलेश यादव की नाक रगड़ दी गई है. कल एयरपोर्ट पर उन्हें आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा था. पूरी पुलिस बल लगाई गई, तब जाकर वह अंदर जा सके. रामजी लाल तो केवल प्यादे हैं.”
इसे भी पढ़ें- भारत का आसमान होगा और सुरक्षित… 1.25 लाख करोड़ में 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की चल रही तैयारी
-भारत एक्सप्रेस
स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…
Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…