यूटिलिटी

एप्पल की अपकमिंग आईफोन 17 कब होगा लॉन्च, जानिए फोन में क्या है खास?

टेक दिग्गज एप्पल का अगला सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है. इवेंट की टैगलाइन ‘ऑ ड्रॉपिंग’ रखी गई है. यह इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जा रहा है.

जानकारी देने के लिए कंपनी तैयार

कंपनी इस वार्षिक कार्यक्रम के दौरान आईफोन 17 लाइनअप के बारे में जानकारी देने के लिए पूरी तरह तैयार है. एप्पल एक रेगुलर और दो प्रो फोन की घोषणा कर सकता है और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी प्लस फोन की जगह एक नया और स्लिम आईफोन 17 एयर मॉडल ला सकती है. इस डिवाइस की थिकनेस 5.5 मिमी हो सकती है. बेस आईफोन 17 में इस बार 6.3 इंच की नई और बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 60हर्ट्ज के बजाय 120हर्ट्ज होगा.

एयरपोड्स प्रो 3 की भी घोषणा कर सकता एप्पल

टेक दिग्गज द्वारा एप्पल वॉच सीरीज 11, अल्ट्रा 3 और एसई 3 डिवाइस को भी अपडेट किए जाने की उम्मीद है. इन तीनों में से एप्पल वॉच अल्ट्रा 3 के लिए एक बड़ा अपडेट होगा जिसमें बड़ी स्क्रीन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. एप्पल इस इवेंट में एयरपोड्स प्रो 3 की भी घोषणा कर सकता है.

‘द वर्ज’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह एप्पल के लिए अपने लिक्विड ग्लास सॉफ्टवेयर में सुधार और सिरी के लिए एआई अपग्रेड जैसे एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के भविष्य पर चर्चा करने का एक अवसर है.

इस बीच, कंपनी ने घोषणा की है कि 4 सितंबर को पुणे में एप्पल कोरेगांव पार्क खुलने जा रहा है. यह भारत में कंपनी का चौथा रिटेल स्टोर होगा.

आईफोन निर्माता ने क्या कहा?

आईफोन निर्माता ने एक बयान में कहा कि यह उद्घाटन देश में एप्पल के लिए एक महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है जो पुणे में ग्राहकों को एप्पल प्रोडक्ट को देखने और खरीदने के नए तरीके प्रदान करेगा. एप्पल की ओर से भारत में कंपनी के तीसरे स्टोर को लेकर भी हाल ही में जानकारी दी गई थी. कंपनी की ओर से बताया गया कि नया स्टोर ‘एप्पल हेबल’ 2 सितबंर को बेंगलुरु में खुलने जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-“बिहार में राहुल गांधी की कोई औकात नहीं…”, महागठबंधन के वोट अधिकार यात्रा पर ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर

भारत के राष्ट्रीय पक्षी और गौरव के प्रतीक मोर से प्रेरित, समृद्ध और जीवंत पंखों से सजी कलाकृति भारत में एप्पल के तीसरे और चौथे स्टोर का जश्न मनाती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कार्तिगई दीपम विवाद पर VHP का हमला, तमिलनाडु सरकार पर लगाई आस्था और अदालत की अवमानना की तोहमत

Murugan Temple Controversy: तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर वीएचपी ने राज्य सरकार पर…

5 minutes ago

सब ठीक था लेकिन..! अनंत सिंह की बेटी की शादी में ये क्या हुआ? घुड़दौड़ रुकी, सांप निकला

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding News: मोकामा के नदवां में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी…

14 minutes ago

पवन सिंह पर सवाल और अक्षरा सिंह की मुस्कुराहट… जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह के नाम पर ऐसा रिएक्शन…

23 minutes ago

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: डाक सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, 5 साल में खर्च होंगे 1,141 करोड़ रुपये; गांवों के 1.49 लाख पोस्ट ऑफिस होंगे मजबूत

Post Office Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डाक संचालन योजना…

47 minutes ago

शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचा दामाद और हो गया बड़ा कांड! घर से गायब हुआ सबकुछ, जानें फिर क्या हुआ

Odisha News: भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना क्षेत्र में शादी के बाद पहली बार ससुराल आए…

1 hour ago

‘गलती हो गई, माफ कर दो’, मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान कैसे गिड़गिड़या? देखें वीडियो

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आबू लेन होटल कांड के फरार आरोपी सलमान…

1 hour ago