Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“बिहार में राहुल गांधी की कोई औकात नहीं…”, महागठबंधन के वोट अधिकार यात्रा पर ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर

Bihar Assembly Elections 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें बिना जनाधार का नेता बता दिया. प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी की सभा में महागठबंधन की भीड़ है. कांग्रेस यहां खत्म हो चुकी है.

Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. सभी दल एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि बिहार में राहुल गांधी की कोई औकात नहीं है.

बिहार में कांग्रेस और राजद के नेतृत्व में महागठबंधन के द्वारा वोटर अधिकार यात्रा निकाला जा रहा है. जिसको लेकर विरोधी दल महागठबंधन पर लगातार हमले कर रहे हैं. इसी बीच प्रशांत किशोर ने कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी, राजद के पिछलग्गू दल हैं. जंगलराज के सपोर्टर हैं. ये लोग क्या बोलेंगे? राहुल गांधी को कौन सीरियसली ले रहा है.

राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर का निशाना

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि वो कांग्रेस के बड़े नेता हैं और लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं. इसलिए पत्रकार और मीडिया के लोग उन्हें भाव दे रहे हैं. नहीं तो बिहार में राहुल गांधी को कौन पूछ रहा है.

“राहुल गांधी बिना जनाधार वाले नेता”

जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को बिहार में बिना जनाधार का नेता बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरा बिहार घूम रहे हैं. वो महागठबंधन के दम पर भीड़ जुटा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सभा में जितनी भीड़ जुट रही है और जितने झंडे दिख रहे हैं. उतनी भीड़ तो हम गांव में सभा करके लाते हैं.

ये भी पढ़ें- “30 लाख हत्याएं, 3 लाख से ज्यादा महिलाओं के रेप…”, क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश के गुड बुक में हो पाएगा शामिल? विशेषज्ञ बोले- ये असंभव है

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि, राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की बिहार में कोई बिसात नहीं है. ये लालटेन का, जंगलराज का पिछलग्गू पार्टी है. ये सिर्फ मोदी का भाजपा का डर दिखाकर बिहार के लोगों का ये वोट लेते हैं. पर बिहार के लिए या बिहार के बच्चों के लिए या बिहार के भविष्य के लिए इन्होंने ना कुछ बोला है और ना बोल सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest