यूट्यूब लेकर आया नया फीचर
Youtube Shorts for Creators: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरीके है जिनसे आप असानी से कमाई कर सकते है. इसी कड़ी में यूट्यूब भी अपने युजर्स के लिए कमाई का शानदार मौका लेकर आ रहा है.अब आप यूट्यूब पर शॉर्ट्स बना कर अच्छी कमाई कर सकते है. यूट्यूब अपने इस प्लेटफॉर्म पर लगातार काम कर रहा है और इसमें नए-नए फीचर जोड़ने की तैयारी में है, ताकि कंटेंट क्रिएटर्स को भी मौका मिल सके.
सोशल मीडिया के इस बदलते दौर में शार्ट वीडियोज की व्यूअरशिप लगातार बढ़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए यूट्यूब अपने प्लेटफार्म के लिए YouTube Shorts के नाम से नया फीचर पेश की है. इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स शॉर्ट्स को देखने और बनाने में बाकी वीडियो से कहीं ज्यादा समय दे रहे हैं. यूट्यूब अब इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहती और खुद इससे रेवेन्यू लेने के साथ-साथ क्रिएटर्स को पैसे कमाने का शानदार मौका दे रही है.
बता दें कि यूट्यूब ने YouTube Shorts पर एक नया फीचर ऐड किया है. जिसे अमेरिका में कुछ क्रिएटर्स द्वारा टेस्ट किया गया है. इस नए फीचर की मदद से यूजर यूट्यूब पर मौजूद किसी भी वीडियो में प्रोडक्ट को असानी से टैग कर सकते हैं. गूगल के जारी बयान के अनुसार अमेरिका, भारत, ब्राजील, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद व्यूअर्स को टैग और इंटरैक्शन का विकल्प दिखाई देने वाला है.
यूट्यूब ने क्रिएटर्स कि रेवेन्यू में बढ़ोतरी करने के लिए एक और फीचर को जोडा है. जिसमें यूट्यूब पर अपलोड होने वाले शार्ट वीडियोज में ऐड देख सकते है और इन विज्ञापनों का 45 प्रतिशत हिस्सा कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा. यूट्यूब के इस नए फीचर से सभी वीडियो प्लेटफॉर्म के लिए एक कड़ी प्रतिस्पर्धा होने जा रही है.
दुनिया के कई देशों में बैन होने के बावजूद भी शार्ट वीडियो के मामले में टिकटॉक का दबदबा बरकारार है. हालांकि शार्ट वीडियो को फेमस करने में टिक टॉक का सबसे ज्यादा योगदान रहा है. तमाम देशों से टिकटॉक बैन होने के बाद अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स को इसका लाभ मिल रहा है, हलांकि जहां-जहां टिकटॉक अभी बैन नहीं है, वहां ये बाकी प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर देने में लगा है.
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…