देश

तिहाड़ जेल में मसाज करवाते दिखे सत्येंद्र जैन, वीडियो शेयर कर बीजेपी ने कहा- तो…सजा की जगह मिल रहा था VVIP मजा?

Satyendra Jain Massage Viral Video: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं. कुछ दिनों पहले ही जेल में बंद आप के मंत्री को विशेष सुविधाएं देने का आरोप लगा था. वहीं, अब जेल में बंद सत्येंद्र जैन का मसाज करवाते वीडियो सामने आया है. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने अपने ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “तो सजा की जगह सत्येंद्र जैन को मिल रहा था पूरा वीवीआईपी मजा?”

शहजाद पूनावाला ने पूछा, “तिहाड़ जेल के अंदर मसाज? 5 महीने से जमानत नहीं पाने वाले हवालाबाज की हो रही मालिश! आप सरकार द्वारा संचालित जेल में नियमों का उल्लंघन.” सामने आए वीडियो में सत्येंद्र जैन बेड पर लेटे हुए हैं और उनके हाथों में कोई कागज है जिसे वह देख रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनके पैरों की मसाज कर रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है.

बीजेपी ने पूछा- क्या केजरीवाल करेंगे ऐसे मंत्री को डिफेंड?

शहजाद पूनावाला ने कहा, “कूड़ेदान में फेंके गए सारे नियम! जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट! क्या केजरीवाल ऐसे मंत्री को डिफेंड करेंगे? क्या उन्हें बर्खास्त नहीं करना चाहिए ? ये आम आदमी पार्टी का असली चेहरा दिखा रहा है. तिहाड़ जेल के अंदर वसूली और वीवीआईपी मसाज! तिहाड़ आप सरकार के अंतर्गत आता है.

जेल अधीक्षक अजीत कुमार को किया जा चुका सस्पेंड

इसके पहले, जेल में बंद सत्येंद्र जैन को विशेष सुविधाएं देने का आरोप लगा था. सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने जेल में आप के मंत्री को स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने का आरोप लगाया था. जांच एजेंसी ने जेल से संबंधित सारा डेट गृह मंत्रालय को सौंपा था. इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेटरी से रिपोर्ट तलब की थी. बीते 14 नवंबर को जेल नंबर 7 के 58 जेल स्टाफ का तबादला किया गया था. इसके अलावा, जेल नंबर 7 के जेल अधीक्षक अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को 30 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया था.

कमल तिवारी

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago