आस्था

Planets and Relationships: रिश्तों को सुधारने से कैसे होंगे ग्रह मजबूत, जानें

Planets and Relationships: ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि प्रत्येक रिश्ते के लिए कोई न कोई ग्रह जिम्मेदार होता है. रिश्तों में आने वाली खटास या मधुरता के पीछे मुख्य कारण इन ग्रहों का ही होता है. इन रिश्तों में मां-बाप और भाई-बहन जैसे रिश्ते भी शामिल हैं. हर रिश्ते के लिए अलग-अलग ग्रह उत्तरदायी होते हैं. अगर आप इनसे संबंधित उपाय करते हैं तो तो न सिर्फ आपके रिश्ते मजबूत होते हैं, बल्कि ग्रहों का आप पर पड़ने वाला विपरीत प्रभाव भी धीरे-धीरे अनुकूल होने लगता है.

क्या करें और क्या न करें

अगर आप अपनी कुंडली में किसी ग्रह के दुष्प्रभाव से परेशान हैं तो सबसे पहले इस बात का पता लगा लें कि वह ग्रह कौन सा है. उसके बाद उस ग्रह से संबंधित रिश्ते से उसका हल निकालें. यहां हम ग्रहों से जुड़े कुछ रिश्तों को बताने जा रहे हैं.

ग्रह और रिश्ते

अगर आपकी कुंडली में चन्द्रमा खराब है तो इसके लिए आपको अपनी मां से अपने रिश्ते पर ध्यान देना होगा. सुबह उठते ही सबसे पहले उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें. जहां तक हो सके अपनी मां का अधिक से अधिक ख्याल रखें. अगर किसी की मां नहीं हैं, तो वह दुर्गा जी की पूजा कर सकता है. इसी तरह सूर्य ग्रह की खराबी के लिए पिता से अपने रिश्तों पर ध्यान दें. मां की तरह ही पिता की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें. पिता के न होने पर सूर्य भगवान को सुबह जल्दी उठकर 8 बजे से पहले नियमित तौर पर जल देने का प्रयास करें.

ज्योतिष में माना जाता है कि मंगल का संबंध आपके भाई और बहन से है. इसलिए मंगल ग्रह से परेशान होने पर भाई-बहनों से अगर आपके रिश्ते खराब हैं तो उसे ठीक करने का प्रयास करें. भाई- बहन की अनुपस्थिति में बजरंग बली की आराधना कर सकते हैं.

बुध ग्रह के लिए ननिहाल से संबंध बेहतर होना चाहिए तो बृहस्पति के लिए दादा-दादी और उनके समकक्ष लोगों को सम्मान दें और उनकी सेवा करें. अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे से पेश आते हैं तो जाने-अनजाने आप शुक्र ग्रह को मजबूत कर रहें हैं. वहीं शनि और राहु-केतु जैसे ग्रहों से परेशान होने पर आपको अपने सहयोगियों के साथ अपने बर्ताव पर ध्यान देना होगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 minute ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

39 minutes ago