उत्तर प्रदेश

कानपुर में भीषण अग्निकांड, 6 मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, 3 बच्चे भी शामिल

Kanpur Fire Incident: कानपुर के चमनगंज इलाके के गांधी नगर में स्थित एक 6 मंजिला इमारत में रविवार की रात भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं. करीब 8 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बरामद किया गया.

जूता कारखाना में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, गांधी नगर में एक 6 मंजिला इमारत के पहली मंजिल पर जूते का कारखाना था, और ऊपरी मंजिल पर लोग रह रहे थे. बताया जा रहा है कि जूता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी को अपनी चपेट में ले लिया.

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, अंदर फंसे एक ही परिवार के तीन बच्चे और पति-पत्नी की जलकर मौत हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद भी जब अंदर फंसे लोगों को नहीं निकाला जा सका, तब लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें-  ध्‍वस्‍त होते जा रहे ‘आतंक’ फैलाने के पाकिस्‍तानी मंसूबे, बलूचिस्तान में BLA ने फूंके वाहन; सरकारी भवनों में लगाई आग

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

19 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

21 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

21 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago