6 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग.
Kanpur Fire Incident: कानपुर के चमनगंज इलाके के गांधी नगर में स्थित एक 6 मंजिला इमारत में रविवार की रात भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं. करीब 8 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बरामद किया गया.
जूता कारखाना में लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, गांधी नगर में एक 6 मंजिला इमारत के पहली मंजिल पर जूते का कारखाना था, और ऊपरी मंजिल पर लोग रह रहे थे. बताया जा रहा है कि जूता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी को अपनी चपेट में ले लिया.
#WATCH | कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर के चमन गंज इलाके में 6 मंजिला इमारत में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/htdB5ZM1dZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2025
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, अंदर फंसे एक ही परिवार के तीन बच्चे और पति-पत्नी की जलकर मौत हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद भी जब अंदर फंसे लोगों को नहीं निकाला जा सका, तब लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें- ध्वस्त होते जा रहे ‘आतंक’ फैलाने के पाकिस्तानी मंसूबे, बलूचिस्तान में BLA ने फूंके वाहन; सरकारी भवनों में लगाई आग
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

