उत्तर प्रदेश

प्लेट में स्वाद या बीमारी? दिल्ली के सबसे महंगे होटलों में FSSAI की जांच से हड़कंप, पेस्ट्री सेक्शन में घूम रहे थे कॉकरोच

FSSAI Raid: राजधानी दिल्ली के एयरोसिटी स्थित दो नामी 5-स्टार होटलों Andaz Delhi और JW Marriott की किचन में FSSAI की रेड के दौरान स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा की धज्जियां उड़ती मिलीं. एक्सपायर्ड मिठाइयों से लेकर कॉकरोच और गंदी किचन तक, कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं.

दिल्ली एयरोसिटी के लग्जरी होटलों Andaz Delhi और JW Marriott में FSSAI के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा के भारी उल्लंघन का मामला सामने आया है. एंडाज होटल में 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां और कॉकरोच मिले, वहीं जेडब्ल्यू मैरियट में लेबलिंग की गड़बड़ी, सड़े फल, गंदे बर्तन और कर्मचारियों की लापरवाही समेत 59 कमियां पाई गईं. ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले FSSAI ने सैंपल लेकर होटलों को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

एंडाज दिल्ली में 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां नष्ट

FSSAI की टीम द्वारा Andaz Delhi by Hyatt में किए गए निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही हलवाई सेक्शन में पाई गई. वहां लगभग 87 किलोग्राम एक्सपायर्ड मिठाइयां रखी हुई थीं, जिन्हें अधिकारियों ने तुरंत मौके पर ही नष्ट करवा दिया. इसके अलावा, पेस्ट्री सेक्शन में एक्सपायर्ड केक बेस के साथ कॉकरोच और मक्खियां भी घूमती पाई गईं.

वेज और नॉन-वेज में गंभीर लापरवाही

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, एंडाज होटल की किचन में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को अलग रखने के नियमों का पालन नहीं हो रहा था. दोनों तरह के कटिंग बोर्ड एक ही पानी के कंटेनर में डुबोकर रखे गए थे और वेज बर्नर पर नॉन-वेज खाना तैयार किया जा रहा था. रूम डाइनिंग किचन में चिलर के पास बदबू और कीड़े पाए गए.

जेडब्ल्यू मैरियट में मिलीं 59 तरह की कमियां

दूसरी तरफ, JW Marriott New Delhi में FSSAI की टीम ने 24 और 25 अगस्त को दो दिनों तक गहन निरीक्षण किया, जिसमें 59 अलग-अलग तरह की खामियां दर्ज की गईं. यहाँ प्रॉन पर ‘जूस’ और जूस पर ‘प्रॉन’ का गलत लेबल लगाया गया था. बेकरी सेक्शन के खाद्य पदार्थों में हेयरनेट मिलने से लेकर पानी के स्टोरेज टैंक में जंग तक की कमियां सामने आईं.

कर्मचारियों की स्वच्छता और सुरक्षा पर उठे सवाल

जेडब्ल्यू मैरियट में कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता में भी भारी लापरवाही देखी गई. कुछ शेफ गहने पहनकर खाना बना रहे थे, जबकि एक कर्मचारी हाथ में खुला घाव होने के बावजूद किचन में काम कर रहा था. कई स्थानों पर खुले बिजली के तार और खराब स्विच बोर्ड भी मिले.

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले सुरक्षा पर उठे सवाल

सूत्रों के अनुसार, एयरोसिटी के ये दोनों होटल आगामी ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों की मेजबानी के लिए तय किए गए हैं. FSSAI ने दोनों होटलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं और कई खाद्य सामग्रियों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं.

यह भी पढ़े-त्योहारों से पहले चीनी पर संकट, D-Mart से Blinkit तक लगी लिमिट, क्या है वजह?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago