FSSAI का बड़ा फैसला, 6 महीने तक के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है. खाद्य नियामक ने नियमों में बदलाव के लिए जनता से 60 दिनों में सुझाव मांगे हैं.
एनालॉग पनीर को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार और FSSAI को हाईकोर्ट का नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने 'एनालॉग पनीर' (नॉन-डेयरी पनीर) के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार और FSSAI को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह में जवाब मांगा है.
अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को 'ईट Right' प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है. साथ ही नवरात्र पर रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है.
पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL) को लेकर लिखित जवाब दाखिल किया है.
पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने FSSAI से कड़े सवाल पूछे.
‘मोटापे की गिरफ्त में हमारे बच्चे’… सरकार का मास्टरस्ट्रोक: स्कूलों के पास अब सिर्फ मिलेगा पौष्टिक खाना
FSSAI Junk Food Ban: FSSAI स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, बर्गर और अन्य जंक फूड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है. इसका मकसद बच्चों को मोटापे और अस्वास्थ्यकर खान-पान से बचाना है.
कुरकुरे-मैगी में क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने कंपनियों के दबाव और FSSAI की सुस्ती पर पूछा सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में अधिक चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की चेतावनी के लिए लेबलिंग नियम जारी करने में FSSAI की देरी पर नाराजगी जताई है.
राखी में ‘जहर’ पर एक्शन में FSSAI: दिल्ली NCR में 5 दिनों में कहां, क्या और कितना माल हुआ बरामद?
FSSAI Raid Rakhi Sweets: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-NCR में FSSAI ने मिठाई और डेयरी प्रोडक्ट्स की जांच तेज की, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में बड़ी कार्रवाई हुई. नोएडा में 100 किलो रसगुल्ले और 300 किलो पनीर, जबकि गाजियाबाद में करीब 1 टन रसगुल्ले नष्ट किए गए; दिल्ली में 131 किलो एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नष्ट हुई.
घाटी में मिल रही है ‘कड़वी रोटी’? किश्तवाड़ में FCI गेहूं के सैंपल फेल, महाप्रबंधक ने झाड़ा पल्ला
Jammu Kashmir PDS Wheat Quality: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पीडीएस (PDS) के तहत बांटे जा रहे FCI के गेहूं के सैंपल FSSAI जांच में फेल हो गए हैं. गेहूं में तय सीमा से 8 गुना ज्यादा 'फॉरेन मैटर' मिला है. सरकार ने 1545 क्विंटल स्टॉक बदलने के निर्देश दिए हैं.
प्लेट में स्वाद या बीमारी? दिल्ली के सबसे महंगे होटलों में FSSAI की जांच से हड़कंप, पेस्ट्री सेक्शन में घूम रहे थे कॉकरोच
FSSAI Raid: दिल्ली एयरोसिटी के लग्जरी होटल Andaz और JW Marriott की किचन में FSSAI को एक्सपायर्ड मिठाई, कॉकरोच और गंभीर गंदगी मिली.







