उत्तर प्रदेश

आगरा में अजूबा! फ्रिज के अंदर बर्फ से बन गई ‘शिवलिंग’ की आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; Viral Video

Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो इस समय पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक घर के फ्रिज में बर्फ से बनी एक ऐसी आकृति दिखाई दी है जो हुबहू ‘शिवलिंग’ जैसी नजर आ रही है. जैसे ही यह खबर फैली देखते ही देखते वहां लोगों का तांता लग गया. सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसे लेकर अब आस्था और विज्ञान के बीच एक नई बहस छिड़ गई है.

घर के बाहर लगी श्रद्धालुओं की कतार

यह अनोखी घटना आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा इलाके की है. बताया जा रहा है कि जब घर के लोगों ने रोजाना की तरह अपना फ्रिज खोला तो फ्रीजर के अंदर जमी बर्फ को देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. बर्फ ने एक सुंदर शिवलिंग का आकार ले लिया था.

बात आग की तरह पूरे मोहल्ले में फैल गई और सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों का आना-जाना शुरू हो गया. माहौल देखते ही देखते पूरी तरह धार्मिक हो गया. श्रद्धालुओं ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी. लोग हाथ जोड़कर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाने लगे. किसी ने जल चढ़ाया तो किसी ने फूल और बेलपत्र अर्पित किए. यहां तक कि मौके पर पहुंचे एक स्थानीय बाबा ने तो लोगों को अमरनाथ गुफा और वहां के अमर कबूतरों की कथा भी सुना डाली, जिसे सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी रही.

अमरनाथ के ‘हिमलिंग’ से तुलना

इस आकृति को देखने वाले कई लोग इसकी तुलना जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा में बनने वाले प्राकृतिक हिमलिंग से कर रहे हैं. भक्तों का मानना है कि साक्षात शिव जी ने उनके इलाके पर अपनी विशेष कृपा बरसाई है. लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार वहां चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘राम मंदिर से भी बड़ी चोरी’ मौलाना शहाबुद्दीन ने खोली वक्फ बोर्ड की पोल, सीएम योगी को लिखा पत्र

मनोविज्ञान की भाषा में क्या है यह?

विज्ञान के जानकारों का कहना है कि इंसानी दिमाग की एक आदत होती है जब भी वह किसी टेढ़ी-मेढ़ी या अजीब आकृति को देखता है, तो उसमें कोई जाना-पहचाना चेहरा या धार्मिक प्रतीक ढूंढने लगता है. इस मानसिक स्थिति को विज्ञान की भाषा में ‘पैरेडोलिया’ कहा जाता है.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले लोगों का कहना है कि फ्रीजर के अंदर का तापमान, नमी, हवा का दबाव और पानी के गिरने की रफ्तार मिलकर कई बार बर्फ को अलग-अलग और अजीब आकृतियों में जमा देते हैं. यह पूरी तरह से एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

14 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

20 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

21 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

41 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

46 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

51 minutes ago