आगरा में श्मशान तक जाने को रास्ता नहीं, दलदल से निकली अर्थी (इमेज-X.com)
Agra News: उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव है. राज्य सरकार के नेता और मंत्री पूरे सूबे में घूम-घूमकर विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन इन दावों को मुंह चिढ़ाती एक बेहद दर्दनाक तस्वीर आगरा के पिनाहट क्षेत्र से सामने आई है. जिस रास्ते पर कोई व्यक्ति चल नहीं सकता, वहां लोगों को मजबूरी में कंधे पर अपनों की अर्थी लेकर जाना पड़ रहा है. पिनाहट में बदहाल रास्ते और दलदल भरे कीचड़ से होकर शव ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.
मामला पिनाहट इलाके के एक गांव का है. जहां रास्ते की बदहाली को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंसू बहा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली. ग्रामीणों ने सीधे तौर पर ग्राम प्रधान पर गांव में विकास कार्य न कराने का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी इस जर्जर रास्ते की सुध नहीं ली गई, जिसके चलते आए दिन लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है.
चार कंधों पर शव को कीचड़ से ले जाने की यह शर्मनाक घटना वायरल होने के बाद ग्रामीणों का धैर्य टूट गया. ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर काम न कराने की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर की है.
मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में एसडीएम (SDM) और बीडीओ (BDO) भारी अमले के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. अधिकारियों ने खुद मौके पर जाकर दलदल भरे रास्ते का निरीक्षण किया और वहां मौजूद ग्रामीणों से पूरी समस्या जानी.
मौके पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि रास्ते को बिना किसी देरी के तुरंत दुरुस्त किया जाए. लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब शायद उनके गांव का यह रास्ता बन जाएगा.
भारत एक्सप्रेस के लिए आगरा से जेपी सिंह की रिपोर्ट
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…