Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शर्मसार! श्मशान तक जाने को रास्ता नहीं, दलदल से निकली अर्थी; CM योगी के दरबार पहुंची शिकायत

Agra News: आगरा के पिनाहट में बदहाल रास्ते और दलदल भरे कीचड़ से होकर शव ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली.

agra-pinahat-no-road-cremation-ground-funeral-procession-mud-yogi-government

आगरा में श्मशान तक जाने को रास्ता नहीं, दलदल से निकली अर्थी (इमेज-X.com)

Agra News: उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव है. राज्य सरकार के नेता और मंत्री पूरे सूबे में घूम-घूमकर विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन इन दावों को मुंह चिढ़ाती एक बेहद दर्दनाक तस्वीर आगरा के पिनाहट क्षेत्र से सामने आई है. जिस रास्ते पर कोई व्यक्ति चल नहीं सकता, वहां लोगों को मजबूरी में कंधे पर अपनों की अर्थी लेकर जाना पड़ रहा है. पिनाहट में बदहाल रास्ते और दलदल भरे कीचड़ से होकर शव ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

मामला पिनाहट इलाके के एक गांव का है. जहां रास्ते की बदहाली को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंसू बहा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली. ग्रामीणों ने सीधे तौर पर ग्राम प्रधान पर गांव में विकास कार्य न कराने का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी इस जर्जर रास्ते की सुध नहीं ली गई, जिसके चलते आए दिन लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है.

CM योगी के जनसुनवाई पोर्टल पहुंची शिकायत

चार कंधों पर शव को कीचड़ से ले जाने की यह शर्मनाक घटना वायरल होने के बाद ग्रामीणों का धैर्य टूट गया. ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर काम न कराने की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर की है.

शिकायत मिलते ही दौड़े पहुंचे SDM और BDO

मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में एसडीएम (SDM) और बीडीओ (BDO) भारी अमले के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. अधिकारियों ने खुद मौके पर जाकर दलदल भरे रास्ते का निरीक्षण किया और वहां मौजूद ग्रामीणों से पूरी समस्या जानी.

ये भी पढ़ें- 95.7% मार्क्‍स लाया… फिर भी पसंदीदा कॉलेज में नहीं मिली जगह, अवसाद में 17 साल के स्‍टूडेंट ने 22वीं मंजिल से कूदकर दी जान

मौके पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि रास्ते को बिना किसी देरी के तुरंत दुरुस्त किया जाए. लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब शायद उनके गांव का यह रास्ता बन जाएगा.

भारत एक्सप्रेस के लिए आगरा से जेपी सिंह की रिपोर्ट



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital