Babu Gappi Viral Video: सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बनने और ज्यादा से ज्यादा व्यूज बटोरने की अंधी दौड़ किस कदर हावी हो चुकी है इसका ताजा उदाहरण आगरा से सामने आया है. यहां के मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी अपने एक कथित वीडियो को लेकर चौतरफा घिर गए हैं. इस वीडियो में उन्होंने महिलाओं को लेकर कुछ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां की हैं जिसके बाद से ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.
वायरल वीडियो में महिलाओं के शारीरिक अंगों और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बातें कही गई हैं. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया यूजर्स ने बाबू गप्पी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. कई लोगों ने इस तरह के अभद्र कंटेंट को समाज के लिए गंदगी बताते हुए पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. इंटरनेट पर अब इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि चंद लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए आखिर किस हद तक गिरा जा सकता है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाया है. आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने साफ कहा है कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और इस पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी यूट्यूबर को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा.
बबीता चौहान ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- 60 मिनट में 275 बर्पीज और 150 पुश-अप्स! तापसी ने दिखाया हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट का दम
चौतरफा घिरने और कानूनी शिकंजा कसता देख यूट्यूबर बाबू गप्पी अब बैकफुट पर आ गए हैं. विवाद बढ़ता देख उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया है जिसमें वे हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं. हालांकि जनता इस माफीनामे से शांत होती नहीं दिख रही है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी यूट्यूबर ने रील्स और व्यूज के चक्कर में मर्यादा की दीवार लांघी हो. इससे पहले भी कई क्रिएटर्स सलाखों के पीछे जा चुके हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…