उत्तर प्रदेश

‘अंडर टेबल’ पैसे लेते हैं धीरेंद्र शास्त्री…हर किसी की उन्हें घर बुलाने की नहीं है हैसियत…, क्यों अखिलेश यादव के निशाने पर आ गए बागेश्वर बाबा

इटावा में कथावाचकों के साथ हुई बदसलूकी की घटना ने जो सियासी तूफान खड़ा किया उसकी गूंज अब लखनऊ तक सुनाई दे रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मामले को लेकर बीजेपी पर लगातार हमला बोल रहे हैं. अब उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन के लिए ना सिर्फ मोटी फीस लेते हैं बल्कि अंडर टेबल पैसे भी लेते हैं. अखिलेश यादव के इस आरोप के बाद यूपी की सिसायत और गर्मा गई है.

इटावा की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा कि

“कई कथावाचक 50 लाख रुपये लेते हैं. धीरेंद्र शास्त्री को कथा करन के लिए घर बुलाने की हैसियत क्या हर किसी की है? वो बाबा अंडर टेबल पैसे भी लेगा. आप पता करवा लीजिये. धीरेंद्र शास्त्री पैसे नहीं लेते क्या. कथा बांचने की उनकी कितनी कीमत होगी.”

इटावा की घटना: जातिसूचक टिप्पणी, चोटी काटी, सिर मुंडवाया

21 जून को इटावा के बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके साथी संत कुमार यादव के साथ बेहद शर्मनाक हरकत की गई था. आरोप है कि कथावाचन के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, चोटी काटी और जातिसूचक गालियां दीं. घटना का वीडियो वायरल हुआ तो सियासत भी गर्मा गई.

अखिलेश यादव ने इसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय पर हमला करार दिया. उन्होंने पीड़ित कथावाचकों को सपा कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया, 51 हजार रुपये की मदद दी और एक हारमोनियम भी भेंट किया.

ये भी पढ़ें- यूपी को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय, राष्ट्रपति करेंगी लोकार्पण; चिकित्सा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

कुछ लोग कथावाचन में बनाए रखना चाहते हैं अपना एकाधिकार

इटावा घटना को लेकर सपा सुप्रीमो ने कहा कि कुछ वर्चस्ववादी लोग कथावाचन में अपना एकाधिकार रखना चाहते हैं. उन्होंने कथावाचन को व्यवसाय बना लिया है. अगर सच्चे भक्तों को कथा करने से रोका जाएगा तो यह समाज में अन्याय को बढ़ावा देगा.

धीरेंद्र शास्त्री ने की थी घटना की निंदा

इस मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी सामने आए. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि “कथा कराना किसी जाति की बपौती नहीं है.” उन्होंने कहा कि अगर किसी से गलती हुई है, तो समाधान न्याय और कानून से निकाला जाना चाहिए, न कि भीड़ के जरिए.

हालांकि, अखिलेश के हालिया बयान पर अब तक धीरेंद्र शास्त्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थक एक-दूसरे पर खूब बरस रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

3 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

20 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

23 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

32 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

33 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

41 minutes ago