Akhilesh Yadav On Bengal Election
Akhilesh Yadav On Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी कूद पड़े हैं. उन्होंने भाजपा को झूठा करार देते हुए बड़ा हमला बोला. लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ की सोनपापड़ी बनाती है और उसपर झूठ की परत दर परत चढ़ाती है, ताकि लोगों को लगे कि वो सच है.
उन्होंने पश्चिम बंगाल के कुछ बूथों पर दोबारा चुनाव कराने को लेकर बीजेपी पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जब स्मार्ट मीटर में चोरी हो सकती है तो फिर ईवीएम में क्यों नहीं हो सकती. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी जो मर्जी तिकड़म लगा ले लेकिन वहां ममता बनर्जी की ही सरकार बनने जा रही है.
उन्होंने इस दौरान चुनाव आयोग पर भेदभाव का भी आरोप लगाया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग एक कॉन्स्टिट्यूशनल बॉडी है. लोग यह मानते हैं कि वो निष्पक्ष होकर काम करेगी. हमारा भी यहीं मानना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं. इसकी एक बानगी हमने रामपुर चुनाव में देखा, जहां कैसे-कैसे अधिकारियों को चुनाव कराने के लिए लगाया गया था.
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने यूपी में चुनाव आयोग के साथ मिलकर रिहर्सल किया और उसे पश्चिम बंगाल में उतार दिया.
सपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में आप देखिये पैरा मिलिट्री और सेंट्रल फोर्सेज की एक पैरलल व्यवस्था खड़ी कर दी गई है. बीजेपी चाहे जो तिकड़म लगा ले, पश्चिम बंगाल में ममता दीदी थीं और रहेंगी. उन्होंने कहा कि वो अकेली हैं, लड़ेंगी भी और जीतेगी भी.
अखिलेश यादव ने कहा कि जब स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ हो सकती है तो फिर EVM में क्यों नहीं. भाजपा लोगों को डराना चाहती है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…