उत्तर प्रदेश

जिस दुकान पर अखिलेश यादव ने पी थी चाय, फूड सेफ्टी विभाग ने कर दी रेड, जांच के लिए लिया सैंपल

Akhilesh Yadav Fatehpur Tea Shop: समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने फतेहपुर में जिस युवक की दुकान से चाय पी थी, अब वहां फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर दी है. विभाग ने दुकान से चाय के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है. अब खबर सामने आ रही है कि दुकान के संचालक के साथ मारपीट और लूटपाट भी की गई है.

फतेहपुर के अल्लपुर बहेरा में मौजूद इस दुकान के मालिक शेषमणि ने परेशान करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी धमकाते हुए एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाने को लेकर धमकी दे रहे थे. इसके अलावा दुकान भी सील करने की बात कह रहे थे.

बता दें कि, 20 फरवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने काफिले के साथ यहां से गुजर रहे थे. तभी उन्होंने एक युवक को चाय की टपरी लगाते देख वहां गाड़ी रुकवाई और उसके हाथों से बनी चाय पी. दुकानदार के बेटे आर्यन यादव की तारीफ करते हुए अखिलेश यादव ने इस चाय को पीडीए की चाय बताई थी.

तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल

उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दुकानदार की प्रशंसा की. जिसके बाद यह तस्वीर वायरल हो गया. लोग इस तस्वीर पर चर्चाएं तक करने लगे.

वहीं अब फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी के बाद से लोग बदले की कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं. जिसपर विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस चाय दुकान को लेकर IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसमें चायपत्ती में मिलाटव की बात कही गई थी.

अखिलेश यादव ने लिया निशाने पर

उधर चाय दुकानदार से चाय के सैंपल लिये जाने की जानकारी जब अखिलेश यादव तक पहुंची तो उन्होंने भाजपा को निशाने पर ले लिया. अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश के चाय विक्रेता PDA से जुड़ेंगे और एक नई चाय शुरू करेंगे. जिसका नाम PDA टी होगी.

उन्होंने फूड सेफ्टी विभाग पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छा हुआ यह नहीं कहा कि लाल सिलेंडर पर बनाते हो तो सील कर देंगे. वैसे कह भी नहीं पाते क्योंकि गैस सिलेंडर मिल भी नहीं रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

46 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago