खेल

IPL 2026: आरआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, केकेआर की नजर पहली जीत पर

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में आज आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला खेला जा रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं. मैच शुरू होने से पहले टॉस का सिक्का उछला और राजस्थान रॉयल्स ने बाज़ी मारी है. कप्तान रियान पराग ने बिना देर किए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.

टॉस के बाद पराग ने पिच को लेकर अपनी राय भी साझा की. उनका कहना था कि विकेट काफी सूखा नजर आ रहा है और कल ही घास काटी गई है. ऐसे में शुरुआती ओवरों में गेंद टर्न ले सकती है और बाद में भी स्पिनर्स को मदद मिलती रहेगी. उन्होंने साफ कहा कि टीम का मकसद शुरुआत से ही दबाव बनाना है, ताकि मैच पर पकड़ बनाई जा सके. पिछला मैच टीम के लिए सीखने वाला रहा और अब उसी अनुभव को मैदान पर उतारने का वक्त है. टीम में कुछ बदलाव भी किए गए हैं. हेटमायर और ब्रिजेश की वापसी हुई है, जिन्होंने प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे की जगह ली है.

पहले बल्लेबाजी होती तो बेहतर रहता- रहाणे

दूसरी ओर, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते, ताकि बल्लेबाज बिना दबाव के खेल सकें. हालांकि, उन्होंने टॉस हारने को ज्यादा अहमियत नहीं दी और कहा कि टीम अब उन चीजों पर ध्यान देगी जो उनके नियंत्रण में हैं. रहाणे ने यह भी बताया कि गेंदबाजों का प्रदर्शन हाल के मैचों में बेहतर हुआ है और टीम की तैयारी भी अच्छी रही है. केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

अगर दोनों टीमों की फॉर्म पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में शानदार लय में दिख रही है. पिछले पांच मैचों में चार जीत के साथ टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. आज की जीत उन्हें सीधे टॉप पर पहुंचा सकती है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर अब तक संघर्ष भरा रहा है. टीम ने छह में से पांच मैच गंवाए हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. ऐसे में केकेआर के लिए यह मैच वापसी का बड़ा मौका है.

ये भी पढ़ें: बर्खास्त जज अमन प्रताप सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, वीडियो विवाद और सेवा समाप्ति पर दिल्ली हाई कोर्ट से जवाब तलब

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

33 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago