Aligarh gangrape news: अलीगढ़/प्रकाश सिंह: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी खून खौल उठेगा. थाना छर्रा इलाके के गांव रुखाले में दो हैवानों ने एक मासूम किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला. सब्जी लेने के लिए घर से निकली इस मासूम को ये दोनों दरिंदे बहला-फुसलाकर करीब 4 किलोमीटर दूर ले गए और उसके साथ एक बंद मकान की दूसरी मंजिल पर गैंगरेप जैसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
वारदात को अंजाम देने वाले दोनों दरिंदों की पहचान किशन गोपाल वाल्मीकि और संजू वाल्मीकि के रूप में हुई है. पुलिस (Chharra police station Aligarh) और परिजनों के मुताबिक, इन शैतानों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने पहले जबरन किशोरी को शराब पिलाई और फिर उसके साथ गैंगरेप किया. इस खौफनाक दरिंदगी के दौरान किशोरी के होंठ सूज गए और उसके मासूम चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर दांतों से काटने के गहरे निशान मिले हैं. इस भयंकर शारीरिक यातना के चलते किशोरी बेहोश हो गई.
इस खौफनाक कृत्य के दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति को भनक लग गई और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी. जैसे ही पुलिस ने दबिश दी, दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की. इसी आपाधापी में एक आरोपी बचने के लिए दूसरी मंजिल से सीधे पहली मंजिल पर कूद गया और बुरी तरह घायल हो गया. तभी वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों हैवानों को पकड़ लिया और पुलिस के सामने ही उनकी जमकर कुटाई कर दी. पुलिस ने बमुश्किल आरोपियों को भीड़ से निकालकर गिरफ्तार किया.
ये भी पढ़ें: मुंबई में दिखा हॉलीवुड का देसी स्वैग: प्रीमियर से पहले टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने ली ‘चाय-बन मस्का’ की चुस्की
गंभीर रूप से घायल और बेहोश किशोरी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाका पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए उसे महिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है. अस्पताल के बाहर बदहवास हालत में रोते-बिलखते किशोरी के माता-पिता पुलिस और प्रशासन से सिर्फ एक ही गुहार लगा रहे हैं- “हमारी बच्ची के गुनहगारों को बीच चौराहे पर फांसी की सजा दी जाए.” अलीगढ़ पुलिस अब आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…