The Odyssey Mumbai Premiere: हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर Christopher Nolan की मच-अवेटीड फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) का शनिवार को मुंबई में ग्रैंड इंडियन प्रीमियर हुआ. इस खास स्क्रीनिंग के लिए खुद नोलन के साथ हॉलीवुड सुपरस्टार Tom Holland और Matt Damon भी भारत पहुंचे. रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरने से पहले इस पूरी तिकड़ी ने मुंबई की सड़कों पर बिल्कुल देसी अंदाज में वक्त बिताया जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
रेड कार्पेट से पहले चाय ब्रेक
प्रीमियर से ठीक पहले यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद दिलचस्प तस्वीरें शेयर कीं. हुआ ये कि नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन मुंबई के एक लोकल कैफे में चाय पीने के लिए रुक गए. तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “The Odyssey के मुंबई प्रीमियर से पहले चाय के लिए छोटा सा ब्रेक, एक बड़ी शाम इंतज़ार कर रही है, लेकिन चाय सबसे पहले!”
इन तस्वीरों में ये हॉलीवुड स्टार्स बड़े चाव से कुल्हड़ वाली चाय का मजा लेते दिखे. सिर्फ चाय ही नहीं टेबल पर मुंबई का मशहूर बन-मस्का और कुछ मीठे डेजर्ट्स भी सजे हुए थे. कैफे में मौजूद आम लोग भी इन सुपरस्टार्स को अपने बीच देखकर हैरान रह गए और उनके साथ तस्वीरें क्लिक करने लगे.
Tom Holland having tea with Christopher Nolan and Matt Damon today in Mumbai, India pic.twitter.com/Cnfe0Z6GDB
— best of tom holland (@thollandrchives) July 11, 2026
मुंबई से नोलन का पुराना कनेक्शन
प्रीमियर के दौरान क्रिस्टोफर नोलन ने भारत के प्रति अपना प्यार जाहिर किया. उन्होंने बताया, “हम असल में अपनी पिछली फिल्म ‘टेनेट’ का प्रीमियर भी भारत में ही करना चाहते थे क्योंकि उसकी शूटिंग हमने मुंबई में की थी. लेकिन कोरोना महामारी की वजह से तब ऐसा हो नहीं पाया. अब आखिरकार ‘द ओडिसी’ के साथ हम यहां आ पाए हैं यह हमारे लिए बेहद रोमांचक है.”
वहीं टॉम हॉलैंड भी भारत आकर काफी खुश नजर आए. उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “यह फिल्म सिनेमा और हमारे दर्शकों के लिए एक लव लेटर की तरह है. फिल्म में मैट डेमन और ऐनी हैथवे ने जो काम किया है उसकी तड़प और इमोशन को दर्शक गहराई से महसूस कर पाएंगे.”
बता दें कि मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन जैसे बड़े सितारों से सजी ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मुंबई प्रीमियर में तो फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह क्या कमाल दिखाती है.
ये भी पढ़ें- 7 महीने की देरी और कई कट्स के बाद पास हुई ‘जन नायगन’, एडवांस बुकिंग खुलते ही विदेशों में मचा तहलका
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

