उत्तर प्रदेश

नाम के आगे ‘माननीय’ नहीं लिख पाएंगे IAS-PCS! हाईकोर्ट ने ‘शौक’ पर क्यों चलाई कैंची?

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में चल रहे एक विशेष ‘ट्रेंड’ पर कड़ी आपत्ति जताई है. कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नौकरशाहों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने नाम के आगे ‘माननीय’ शब्द का इस्तेमाल करना गलत है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इसे न केवल अनुचित बताया, बल्कि इसे संवैधानिक अधिकारियों और अदालतों के दर्जे को कम करने का एक ‘सूक्ष्म लेकिन पक्का तरीका’ करार दिया है.

संवैधानिक गरिमा के साथ खिलवाड़

जस्टिस अजय भनोट और जस्टिस गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए बेहद तल्ख टिप्पणी की. बेंच ने कहा कि यह एक नया और चिंताजनक चलन बन गया है, जहां राज्य के नौकरशाह निचले स्तर से लेकर उच्चतम स्तर तक सरकारी पत्राचार, आदेशों और दस्तावेजों में अपने नाम के आगे ‘माननीय’ उपसर्ग का प्रयोग कर रहे हैं. कोर्ट का मानना है कि यह अनायास नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की गरिमा को कम करने जैसा प्रतीत होता है.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद एक क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया. सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने एक दस्तावेज आया, जिसमें एडिशनल कमिश्नर (अपील) को ‘माननीय एडिशनल कमिश्नर, अपील’ कहकर संबोधित किया गया था. एक प्रशासनिक अधिकारी के लिए इस तरह के विशेषण का उपयोग देखकर कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया.

प्रधान सचिव से मांगा जवाब

मामले की गंभीरता को देखते हुए, हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य कर विभाग के प्रधान सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने उनसे सीधा सवाल किया है कि वे बताएं कि आखिर किस कानून या प्रोटोकॉल के तहत एक ‘एडिशनल कमिश्नर’ को ‘माननीय’ की उपाधि दी गई है? कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की यात्रा का असर! भारत-ओमान की ये ‘जुगलबंदी’ बदलेगी बिजनेस प्लान; क्या बोले एक्सपर्ट?

सिर्फ मंत्रियों और संप्रभु पदों के लिए है ‘माननीय’

बेंच ने प्रोटोकॉल को स्पष्ट करते हुए कहा कि ‘माननीय’ शब्द का इस्तेमाल केवल निर्वाचित मंत्रियों, न्यायाधीशों और अन्य संप्रभु पदाधिकारियों (Sovereign Functionaries) के लिए आरक्षित है. राज्य सरकार के वेतनभोगी नौकरशाहों या प्रशासनिक अधिकारियों के लिए इस शब्द का उपयोग प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. कोर्ट ने कहा कि यह तय है कि मंत्रियों के लिए यह सम्मान सूचक शब्द है, लेकिन क्या यह राज्य सरकार के सचिवों पर भी लागू होता है, यह स्पष्ट नहीं है और इसका जवाब सरकार को देना होगा.

पुराने वाकये का भी दिया हवाला

अपनी बात को पुख्ता करने के लिए, डिवीजन बेंच ने हाईकोर्ट के एक सिंगल जज द्वारा दिए गए पिछले आदेश का भी हवाला दिया. उस मामले में इटावा के कलेक्टर ने कानपुर के डिवीजनल कमिश्नर को पत्राचार में ‘माननीय कमिश्नर’ कहकर संबोधित किया था, जिस पर कोर्ट ने तब भी आपत्ति जताई थी. कोर्ट ने कहा कि यह चलन अब रुकना चाहिए. इस मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को निर्धारित की गई है, जहां सरकार को अपना पक्ष रखना होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago