मनोरंजन

हैदराबाद में निधि अग्रवाल के साथ बदतमीजी! ‘The Raja Saab’ के इवेंट में बेकाबू भीड़ ने एक्ट्रेस को घेरा, वीडियो वायरल

Nidhhi Agerwal Mobbed: हैदराबाद से एक ऐसी खबर आई है जिसे देखकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए. फिल्म ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंचीं एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ जो हुआ, उसने एक बार फिर स्टार्स की सुरक्षा और फैंस की बदतमीजी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

इवेंट से बाहर निकलते वक्त निधि को बेकाबू भीड़ ने इस कदर घेरा कि उनके साथ धक्का-मुक्की तक हो गई. इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं और लोग इसे देखकर काफी भड़क गए हैं.

सेल्फी की भूख और बेकाबू भीड़

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. इसी सिलसिले में बुधवार को हैदराबाद के लुलु मॉल (Lulu Mall) में फिल्म का गाना ‘सहाना सहाना’ लॉन्च किया गया. निधि अग्रवाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, इसलिए वो वहां मौजूद थीं.

जब तक इवेंट चला सब ठीक था, लेकिन जैसे ही निधि बाहर निकलीं, सेल्फी के भूखे फैंस उन पर टूट पड़े. देखते ही देखते सिक्योरिटी के सारे इंतजाम फेल हो गए और भीड़ ने एक्ट्रेस को चारों तरफ से जकड़ लिया.

खौफ में नजर आईं एक्ट्रेस

वायरल हो रहे वीडियो में निधि अग्रवाल काफी डरी हुई और असहज नजर आ रही हैं. वो अपनी दुपट्टे को कसकर पकड़े हुए हैं और भीड़ के बीच से निकलने की कोशिश कर रही हैं. सिक्योरिटी गॉर्ड्स लोगों को पीछे धकेलने और एक्ट्रेस को उनकी कार तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पसीना बहाते दिखे, लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हो रही थी.

वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि निधि उस वक्त कितनी घबराहट में थीं. एक पल तो ऐसा लगा कि धक्का-मुक्की में कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी.

ये भी पढ़ें- 30 करोड़ के फ्रॉड केस में जेल गए डायरेक्टर विक्रम भट्ट, बायोपिक के नाम पर ठगी का आरोप

इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आए, लोगों ने फैंस की इस हरकत की क्लास लगानी शुरू कर दी. किसी ने इसे ‘जानवरों जैसा बर्ताव’ बताया तो किसी ने कहा कि ‘ये फैंस नहीं, बल्कि भीड़ का हिस्सा बने गुंडे हैं.’ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि किसी सेलिब्रिटी को देखने की चाहत में उनकी प्राइवेसी और सुरक्षा का इस तरह मजाक उड़ाना बिल्कुल गलत है.

कई लोगों ने मॉल की सिक्योरिटी और इवेंट मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाए कि आखिर इतनी बड़ी स्टार के लिए पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे?

अभी तक निधि अग्रवाल की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस की इस हरकत ने एक बार फिर बता दिया है कि हमारे देश में ‘क्राउड मैनेजमेंट’ के नाम पर हम अब भी कितने पीछे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

19 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

42 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

56 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

58 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago