Ambala Fraud Baba Case
Ambala Fraud Baba Case: हरियाणा में एक विधवा महिला ने यूपी के एक बाबा पर झांसा देकर लाखों रुपये कैश और सोने के जेवर हड़पने के आरोप लगाये हैं. महिला अंबाला की रहने वाली है. जिसके मुताबिक आरोपी धर्मगुरु महामंडलेश्वर योगी आनंद गिरी महाराज ने उसे केंद्र सरकार में नौकरी का झांसा देकर 10.5 लाख रुपये कैश और सोने के जेवर हड़प लिये.
उन्होंने बेटे को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दे दिया और जॉइनिंग के लिए कई बार दिल्ली बुलाया पर नौकरी नहीं लगी. जिसके बाद धर्मगुरु और उसके सहयोगी फरार हो गए.
अंबाला के कलाअंब की रहने वाली पीड़िता सुनीता के मुताबिक उसकी योगी आनंद गिरी महाराज से पहली बार मुलाकात 21 दिसंबर 2025 को हुई थी. बाबा कलाअंब में एक रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आया था. उसके एक दिन पहले 20 दिसंबर को बाबा और उसका शिष्य महिला के घर पर ही रुके थे. जहां आनंद गिरी ने बताया कि उसका एक शिष्य दिल्ली में बड़ी सरकारी पोस्ट पर काम करता है. वह उसके छोटे बेटे ऋषभ बंसल को अधिकारी के पद पर बिना परीक्षा दिये सीधे लगवा सकता है. इसके लिए 10 लाख रुपये लगेंगे.
महिला ने तुरंत 50 हजार रुपये एडवांस दे दिये. इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को 5-5 लाख रुपये बारी-बारी से उनके अकाउंट में ट्रांसफर किये.
महिला ने आरोप लगाया है कि 16 जनवरी 2026 को आरोपी आनंद गिरी ने उसे और उसके छोटे बेटे ऋषभ बंसल को गाजियाबाद में मौजूद अपने फ्लैट पर बुलाया. जहां उसे बंद लिफाफे में जॉइनिंग लेटर सौंप दिया.
पीड़िता ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि जब वो फ्लैट पर पहुंची तो उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपये और लगेंगे, जब उसने कहा कि अब पैसे नहीं हैं, तो उन्होंने सोने की अंगूठी, कान की बालियां और चेन भी उतरवा लिये. इसके बाद कहा कि अब हो जाएगा, लेकिन जॉइनिंग नहीं हुई. जिके बाद वो दोबारा उनके फ्लैट पर पहुंची तो वहां से आनंद गिरी फरार हो गए थे.
ये भी पढ़ें- तुम्हारे बोलने से क्या होगा? अमित शाह के लद्दाख दौरे पर पाकिस्तान ने उगला जहर; पाक पर फायर हुए NC और PDP
महिला का कहना है कि अब पैसे मांगने पर आनंद गिरी उसे धमकी दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि उनके पास लाखों लोग हैं तुम उनका कुछ बिगाड़ ही नहीं पाओगी. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…