पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में शराब के नशे में पहुंचने का आरोप लगा है. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीएम मान लोकतंत्र के मंदिर में नशे की हालत में आए. उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें यह दावा किया गया है.
स्वाति मालीवाल ने बताया कि चुनाव से पहले भगवंत मान ने अपनी मां के सिर पर हाथ रखकर शराब न पीने का वादा किया था. लेकिन अब वे बार-बार नशे में दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि मान गुरुद्वारा, मंदिर और लोकसभा में भी शराब पीकर जाते रहे हैं. एक बार विदेश यात्रा के दौरान इतना नशा था कि उन्हें प्लेन से उतार दिया गया.
मालीवाल ने पूछा कि पंजाब जैसे संवेदनशील बॉर्डर राज्य का मुख्यमंत्री अगर हर समय नशे में रहता है तो फाइलें कैसे साइन करता है? उन्होंने मांग की कि भगवंत मान का अल्कोहल टेस्ट कराया जाए. अगर दोषी पाए गए तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति शराब से सिर्फ सोते समय दूर रहता हो, वह पंजाब को कैसे संभाल सकता है.
यह आरोप लगने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. विपक्षी दल इस मुद्दे को उठा रहे हैं. पंजाब की जनता भी इस मामले पर अपनी राय रख रही है. कुछ लोग इसे राजनीतिक हमला बता रहे हैं तो कुछ इसे गंभीर मुद्दा मानते हैं. मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: पंजाब में मज़दूरों की ‘बल्ले-बल्ले’! ‘लेबर डे’ पर CM भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला, जानें कितनी बढ़ी न्यूनतम मजदूरी?
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…
कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…
Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…
Ahimsa Vishwa Bharti National Seminar: 28 नवंबर 2026 को बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर…
SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…
Mata Amritanandamayi Devi event : दिल्ली के वसंत कुंज स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में 26…