अमरोहा में भाजपा नेता के स्कूल की वैन पर हुई फायरिंग, 28 बच्चों से भरी थी वैन

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरे स्कूल वैन पर बदमाशों ने फायरिंग (Amroha School Van Firing) की. ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाइक सवार फरार हो गए. फायरिंग में किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है. वैन BJP नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल का बताया जा रहा है. फायरिंग के बाद गाड़ी के अंदर मौजूद स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई. सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

बदमाशों ने अचानक शुरू की फायरिंग: वैन चालक

वैन चालक मोंटी ने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वैन को थाने ले जाया गया है. गजरौला थाना पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है. घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

एक किलोमीटर तक उन लोगों ने मेरा पीछा किया

गाड़ी के चालक मोंटी ने बताया कि “मैं आज सुबह करीब 7:40 बजे नगला इलाके से गाड़ी लेकर आ रहा था. तीन लोगों ने वाहन रोक कर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी. उन लोगों ने कड़े से और पत्थरों से भी गाड़ी पर हमला किया. इसके बाद मैं गाड़ी को जल्दी से भगाकर स्कूल ले आया. घटना के वक्त वैन में 28 बच्चे मौजूद थे. किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई. मैं किसी व्यक्ति को जानता नहीं हूं. मैंने जब गाड़ी भगाई तो करीब एक किलोमीटर तक उन लोगों ने मेरा पीछा किया. मैं गाड़ी स्कूल परिसर में ले आया, इसके बाद वो लोग भाग गए.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

10 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

17 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

19 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

21 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

27 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

28 minutes ago