Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमरोहा में भाजपा नेता के स्कूल की वैन पर हुई फायरिंग, 28 बच्चों से भरी थी वैन

गाड़ी के चालक मोंटी ने बताया कि “मैं आज सुबह करीब 7:40 बजे नगला इलाके से गाड़ी लेकर आ रहा था. तीन लोगों ने वाहन रोक कर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी. उन लोगों ने कड़े से और पत्थरों से भी गाड़ी पर हमला किया.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरे स्कूल वैन पर बदमाशों ने फायरिंग (Amroha School Van Firing) की. ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाइक सवार फरार हो गए. फायरिंग में किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है. वैन BJP नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल का बताया जा रहा है. फायरिंग के बाद गाड़ी के अंदर मौजूद स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई. सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

बदमाशों ने अचानक शुरू की फायरिंग: वैन चालक

वैन चालक मोंटी ने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वैन को थाने ले जाया गया है. गजरौला थाना पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है. घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

एक किलोमीटर तक उन लोगों ने मेरा पीछा किया

गाड़ी के चालक मोंटी ने बताया कि “मैं आज सुबह करीब 7:40 बजे नगला इलाके से गाड़ी लेकर आ रहा था. तीन लोगों ने वाहन रोक कर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी. उन लोगों ने कड़े से और पत्थरों से भी गाड़ी पर हमला किया. इसके बाद मैं गाड़ी को जल्दी से भगाकर स्कूल ले आया. घटना के वक्त वैन में 28 बच्चे मौजूद थे. किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई. मैं किसी व्यक्ति को जानता नहीं हूं. मैंने जब गाड़ी भगाई तो करीब एक किलोमीटर तक उन लोगों ने मेरा पीछा किया. मैं गाड़ी स्कूल परिसर में ले आया, इसके बाद वो लोग भाग गए.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital