Amroha CCTV Viral Video: अरूण चाहल/अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को पीड़ित दिखाने और विपक्षी पार्टी को कानूनी पचड़े में फंसाने के लिए एक युवक ने खाकी के सामने ही ऐसी नौटंकी कर डाली जो अब उसी पर भारी पड़ रही है. नौगांवा सादात थाना क्षेत्र का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही एक युवक अचानक दीवार पर अपना सिर जोर-जोर से मारने लगता है, ताकि खुद को लहूलुहान दिखाकर दूसरे पक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा सके.
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अमुसार, ये पूरा ड्रामा एक पुराने अदालती मामले से जुड़ा है. दो पक्षों के बीच पहले से ही एक विवाद चल रहा है, जिसका मुकदमा अमरोहा कोर्ट में विचाराधीन है. आरोप है कि पीड़ित अरशद के घर पर दूसरे पक्ष के रईस असमद, इशरत और अशफाक हयात पहुंचे थे. ये लोग अरशद पर कोर्ट से केस वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे थे.
जब अरशद ने उनकी बात मानने और मुकदमा वापस लेने से साफ मना कर दिया, तो बात बढ़ गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई.
झगड़े की खबर मिलते ही नौगांवा सादात थाने की पुलिस टीम मौके पर बीच-बचाव करने पहुंची. पुलिस दोनों पक्षों को शांत करा ही रही थी कि तभी विपक्षी गुट के एक युवक ने पुलिस के सामने ही सहानुभूति बटोरने की साजिश रच डाली. उसने आव देखा न ताव और सामने खड़ी दीवार पर अपना सिर पटकना शुरू कर दिया.
शायद उसे अंदाजा नहीं था कि घर के बाहर लगा तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरा उसकी इस पूरी चालाकी को रिकॉर्ड कर रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में युवक की इस करतूत की खूब थू-थू हो रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है, जिसके बाद झूठा मुकदमा फंसाने की साजिश रचने वालों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया से दोस्ती, प्यार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शोषण; फिर कराया गर्भपात
-भारत एक्सप्रेस
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…