अमरोहा में अंतिम संस्कार के बीच अचानक बरसने लगीं लाठियां (इमेज-Bharat Express)
Amroha Violence During Funeral: अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में लोग किसी अपने को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी और लोग शोक में खड़े थे, तभी दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. कुछ ही देर में कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे.
मामला गजरौला थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध तिगरी गंगा धाम का है. बताया जा रहा है कि अमरोहा नगर और गजरौला के फाजलपुर मोहल्ले से कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद दो पक्ष किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए. पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े.
जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने चिता पर रखी लकड़ी को उठाकर एक-दूसरे पर टूट पड़े. करीब 10 मिनट से ज्यादा देर तक लोग मारपीट करते रहे. मारपीट के दौरान चिता से शव हटाने की भी जानकारी सामने आई है. इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए.
इस मारपीट में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.
ये भी पढ़ें- दिशा सालियान केस में नया मोड़, 8 जून की रात आखिर क्या हुआ था? CBI खोलेगी राज, FIR में कई बड़ा नाम
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस अब विवाद की असली वजह, मारपीट में शामिल लोगों और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है. पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील मौके पर विवाद इतना कैसे बढ़ गया कि दो पक्ष हिंसक टकराव पर उतर आए.
-भारत एक्सप्रेस
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…