Anu Rani suspended- Bharat express
Anu Rani suspended: मेरठ की चर्चित महिला सब इंस्पेक्टर अनु रानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और कथित QR कोड विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. इंस्टाग्राम पर फिटनेस और निजी वीडियो पोस्ट करने वाली अनु रानी का सोशल मीडिया अकाउंट अब हटा दिया गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. वहीं, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें किसी तरह की तकनीकी छेड़छाड़ हुई है या नहीं, इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी गई है.
अनु रानी अपनी तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी की छवि के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती थीं. वह नियमित रूप से जिम और एक्सरसाइज से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके फिटनेस टिप्स, वर्कआउट और निजी वीडियो को काफी संख्या में लोग देखते थे. उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर के तौर पर उनकी पहचान भी दर्ज थी.
बताया जा रहा है कि कुछ समय से अनु रानी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ QR कोड भी शेयर कर रही थीं. सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि QR कोड के जरिए वह अपने फॉलोअर्स से भुगतान करने के लिए कहती थीं. इसी के बाद मामला पुलिस विभाग तक पहुंचा और सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के लिए निर्धारित आचार नियमों को लेकर सवाल उठने लगे. पुलिस सेवा नियमों के मुताबिक, किसी सरकारी कर्मचारी को बिना पूर्व अनुमति व्यक्तिगत या सरकारी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आर्थिक लाभ, उपहार या विज्ञापन से कमाई करने की अनुमति नहीं होती. हालांकि, QR कोड से जुड़े दावों और वायरल सामग्री की वास्तविकता की जांच अभी जारी है.
विवाद उस समय और बढ़ गया जब अनु रानी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप भी लगाए गए. इस मामले में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच साइबर सेल कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो वास्तविक है या उसमें किसी तरह की तकनीकी छेड़छाड़ की गई है.
यह भी पढ़ें: एक-दूसरे को थामे रह गईं तीन जिंदगियां, आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
अनु रानी मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड और मुस्कान रस्तोगी की गिरफ्तारी के दौरान भी सुर्खियों में आई थीं. बताया जाता है कि उस समय वह ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थीं और गिरफ्तारी टीम का हिस्सा थीं. इसके बाद उनका तबादला एसएसपी कार्यालय में कर दिया गया था. अनु रानी मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं और 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर बताई जाती हैं. मेरठ में उनकी पहली पोस्टिंग रोहटा थाने में हुई थी.
सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने अनु रानी को सस्पेंड कर दिया. पुलिस विभाग के अनुसार, कार्रवाई सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के मामले में की गई है. अब साइबर सेल वायरल वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल कंटेंट की पड़ताल कर रही है. जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि कथित आपत्तिजनक वीडियो कहां से सामने आया और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कैसे प्रसारित हुआ. फिलहाल सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर महिला सब इंस्पेक्टर अनु रानी पर कार्रवाई हो चुकी है. आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी.
भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…