पाकिस्तान में एक पूर्व तालिबानी मोहम्मद खालिद को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया
Terrorist Muhammad Khalid Killed: पाकिस्तान में आए दिन अज्ञात बंदूकधारी कुख्यात आतंकियों को निशाना बना रहे हैं. आज फिर खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान में एक पूर्व तालिबानी को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया. मारे गए आतंकी की पहचान पूर्व तालिबान कमांडर मुल्ला नजीर के ग्रुप के पूर्व सहयोगी मोहम्मद खालिद के रूप में हुई है. इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है.
पाकिस्तान के अखबार द डॉन के मुताबिक मुल्ला नजीर समूह के पूर्व सहयोगी मोहम्मद खालिद एक अन्य व्यक्ति के साथ शनिवार की शाम को रुस्तम बाजार स्थित अपने घर जा रहा था. तभी पहले से घात लगाये अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कब्रिस्तान के पास उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में पूर्व तालिबानी आतंकी मोहम्मद खालिद मारा गया. वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक खालिद पूर्व तालिबानी कमांडर मुल्ला नजीर के ग्रुप में सहायक के रूप में काम करता था. वह भी नाजिर की अहमदजई वजीर जनजाति से ताल्लुक रखता है. खालिद का दक्षिण वजीरिस्तान के वाना और उसके आसपास के इलाकों में काफी प्रभाव था.
साल 2007 में खालिद ने पाकिस्तानी सरकार के साथ एक शांति समझौता किया था. जिसके बाद उसके ग्रुप ने वजीरिस्तान इलाके में बसे तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के उज्बेक और अन्य विदेशी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया. पाकिस्तान सरकार के कहने पर उसने टीटीपी के कई चरमपंथियों को निशाना बनाया. जिसकी वजह से खालिद और टीटीपी के बीच दुश्मनी बढ़ती चली गई.
3 जनवरी 2013 में दक्षिण वजीरिस्तान में अमेरिकी हमले में मुल्ला नजीर अपने कई साथियों के साथ मारा गया. जिसके बाद बहावल खान को मुल्ला नजीर के ग्रुप का नया कमांडर बनाया गया. हालांकि खालिद इस समूह से जुड़ा रहा या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई. पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- आखिरी दौर में टूटी अमेरिका-कनाडा डील! ट्रंप की किस शर्त पर भड़के कार्नी?
बता दें कि, हाल के दिनों में पाकिस्तान के इस इलाके में आतंकी गतिविधियों में काफी तेजी आई है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाक सुरक्षाबलों पर लगातार हमले कर रहा है. इन हमलों के सामने पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां असहाय नजर आ रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…
Utkarsh Srivastava UPSC Success Story: ग्रेजुएशन में 49% अंक, PCS में कई असफलताएं और ब्रेकअप…
UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…