उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे थे

Atiq Ahmed Son News: दिवंगत नेता अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ झांसी जा रहे थे, जहां उन्हें अपने बड़े भाई अली अहमद से जेल में मुलाकात करनी थी. लेकिन रास्ते में हुई एक भीषण दुर्घटना ने यह सफर हमेशा के लिए खत्म कर दिया.

हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ्तार से चल रही कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, आबान अहमद को मृत घोषित कर दिया. हादसे में मोहम्मद जैद, उमर और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. सभी का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. कार की रफ्तार, सड़क की स्थिति, चालक का नियंत्रण और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की भी जांच की जाएगी, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके.

परिवार पहले से कई मुश्किल दौर से गुजर चुका है

आबान अहमद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे थे. उमेश पाल हत्याकांड के बाद आबान और उनके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था. बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों भाइयों को वहां से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में भेज दिया गया था.


ये भी पढ़ें: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, चंडीगढ़ कोर्ट ने भेजा नोटिस; जानिए पूरा मामला


अतीक का बढ़ा बेटा अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद हैं. उन्हें 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था. बताया जा रहा है कि आबान और परिवार के अन्य सदस्य उसी से मिलने के लिए झांसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago