उत्तर प्रदेश

Kalki Mahotsav: अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा- ‘सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए श्री कल्कि अवतार होना है’

Avdheshanand Giri in Kalki Mahotsav: कल्कि धाम के पीठाधीश्वार आचार्य प्रमोद कृष्णम के निमंत्रण पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हाल ही में हुए कल्कि महोत्सव के 108 कुंडीय शिलादान महायज्ञ में जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे. इस महायज्ञ में उन्होंने स्वर्ण शिला का पूजन किया.

बता दें कि इस भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, प्रख्यात भजन गायक कन्हैयालाल मित्तल के अलावा हजारों संत, महापुरुष और देश की अनेक गणमान्य विभूतियां उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में कुमार विश्वास का प्रेरक भाषण भी हुआ, जबकि भजन गायक कन्हैया लाल मित्तल ने भजनों से वहां मौजूद तमाम श्रोताओं का गणमान्य व्यक्तियों को अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया.

भगवान कल्कि का आगमन निश्चित

कल्कि महोत्सव में जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा, ‘इस श्री कल्कि धाम में भगवान कल्कि का आगमन निश्चित है. सनातन धर्म संस्कृति के रक्षण के लिए श्री कल्कि अवतार होना है. पवित्र कार्तिक मास में जब चंद्र की कौमुदीय कला अमृत वर्षण कर रही है, ऐसे में भगवान श्री कल्कि का उत्सव मनाया जा रहा है. यह भगवान का अनुग्रह ही है कि हम कल्कि महोत्सव के साक्षी बने हैं.’

“वसुधैव कुटुंबकम्” का संदेश

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अपने आशीर्वचन में आगे कहा कि बीते साल हम सभी इस पुण्य धरा पर उस दृश्य के साक्षी बने, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया. इस धाम से सनातन धर्म का ‘ज्ञान आलोक’ संपूर्ण विश्व को प्रकाशित करेगा. साथ ही यहां के शिक्षण संस्थान और संस्कार जागरण केंद्र समस्त संसार में सनातन संस्कृति का शंखनाद करेंगे.

उन्होंने आगे कहा, ‘हम सनातन धर्मावलंबी पूरे विश्व को अपना कुटुंब मानते हैं, जबकि पश्चिम के देश विश्व को बाजार मानते हैं. ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ तथा ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का भाव हम में सदा से ही रहा है. ‘आत्मन: प्रतिकूलानि परेषाम् न समाचरेत’ अर्थात् जो हमें स्वयं को अच्छा न लगे, वैसा दूसरों के साथ व्यवहार ना करें, चिर काल से यही हमारी सोच रही है.’

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

49 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago