दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के अयोध्या दौरे पर रहेंगे. 7 और 8 नवंबर को वह रामनगरी में दीपोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का राजतिलक किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने के साथ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:40 बजे रामकथा पार्क के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे. यहां से वह दीपोत्सव की भव्य झांकियों का अवलोकन करेंगे और रथ खींचने के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के साथ अयोध्या के ऊपर पुष्पवर्षा करेंगे.
दीपोत्सव के दौरान रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का राजतिलक किया जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री संत-महात्माओं, आमजन और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचेंगे. यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे और रामलीला का अवलोकन करेंगे.
रामकथा पार्क के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पहुंचेंगे. यहां वह मां सरयू की आरती करेंगे और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. दीपों से जगमगाती रामनगरी में प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए भगवान श्रीराम की गाथा का प्रदर्शन किया जाएगा.
शाम को राम की पैड़ी पर ड्रोन और लेजर शो का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री यहां बने मंच से लोगों को संबोधित भी करेंगे. इसके बाद वह सरयू पुल पहुंचकर हरित आतिशबाजी का अवलोकन करेंगे.
हरित आतिशबाजी के बाद मुख्यमंत्री एक बार फिर रामकथा पार्क पहुंचेंगे. यहां वह रामलीला का अवलोकन करेंगे. इसके बाद रात में सरयू अतिथि गृह में उनका विश्राम प्रस्तावित है.
ये भी पढ़ें- 30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी
दीपोत्सव के आयोजनों में धार्मिक परंपराओं के साथ आधुनिक तकनीक का भी संगम देखने को मिलेगा. सरयू आरती, दीप प्रज्ज्वलन, प्रोजेक्शन मैपिंग, ड्रोन शो, लेजर शो और हरित आतिशबाजी के जरिए रामनगरी को भव्य रूप में सजाया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…