Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण के बाद शांत दिख रही अयोध्या की फिजाओं में एक बार फिर संतों के बीच आपसी कलह की गर्मी महसूस की जा रही है. तपस्वी छावनी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य (Jagadguru Paramhans Acharya) ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwaranand) के अयोध्या प्रवेश को लेकर मोर्चा खोल दिया है. परमहंस आचार्य ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब तक अविमुक्तेश्वरानंद अपने विवादित बयानों के लिए सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, उन्हें अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के हालिया बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि “सार्वजनिक माफी और स्पष्टीकरण” के बिना अयोध्या में उनकी एंट्री पर सहमति नहीं बनेगी. परमहंस का कहना है कि शंकराचार्य के कुछ वाक्यों ने न केवल संतों की मर्यादा को तार-तार किया है, बल्कि आम जनमानस की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी चोट पहुंचाई है.
इस विवाद की जड़ में ‘गोवंश संरक्षण’ (Cow Protection) और राजनीति है. परमहंस आचार्य ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य गोवंश जैसे संवेदनशील और धार्मिक विषय का इस्तेमाल “राजनीतिक मंच” के रूप में कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गोमाता के संरक्षण के लिए केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कानून की जरूरत है. इस मुद्दे पर राजनीति करके संतों की गरिमा गिराना उचित नहीं है.
ये भी पढ़ें: ‘उदयपुर फाइल्स’ के बाद अमित जानी की एक और फिल्म पर बवाल, पोस्टर के किरदारों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी जंग
इस अल्टीमेटम के बाद अयोध्या के संत समाज में खलबली मच गई है. मामला अब धार्मिक के साथ-साथ राजनीतिक रंग भी ले रहा है. कुछ संत इसे “विचारों की स्वतंत्रता” बता रहे हैं. वहीं, एक बड़ा धड़ा इसे “मर्यादा का उल्लंघन” मानकर परमहंस आचार्य के समर्थन में दिख रहा है. फिलहाल, यह विवाद थमता नहीं दिख रहा है और शंकराचार्य के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…