तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. व्यास पीठ और शक्तिपीठ को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन या राष्ट्र में बदलाव सिर्फ भाषणों और उपदेशों से नहीं आता, बल्कि इसके लिए हर व्यक्ति को पूरी ईमानदारी और पुरुषार्थ के साथ अपने कर्तव्यों को निभाना होता है.
सीएम योगी ने समझाया कि जब छात्र मन लगाकर पढ़ेगा, शिक्षक सही दिशा देगा, किसान खेत में पसीना बहाएगा, व्यापारी ईमानदारी से काम करेगा, गृहस्थ बच्चों को अच्छे संस्कार देगा, संत समाज को जगाएंगे और गोपालक गोमाता की सेवा करेंगे, तभी देश सही मायने में मजबूत और समर्थ बनेगा. उन्होंने यह भी बताया कि 30 नवंबर को कथा का समापन और भंडारा होना है, लेकिन अन्य व्यस्तताओं के कारण वे तीन दिन पहले ही श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और सनातन धर्म को अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं. भारत सशक्त होगा तो सनातन भी मजबूत होगा, और सनातन के मजबूत होने से भारत समर्थ बनेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नेशन फर्स्ट’ (राष्ट्र प्रथम) के मंत्र को हर भारतीय का संकल्प बनाने की अपील की. श्रीमद्भागवत महापुराण का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि बीते पांच हजार वर्षों से यह कथा ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के जरिए भटके हुए समाज को धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दे रही है.
सनातन संस्कृति में कृतज्ञता के महत्व को रेखांकित करते हुए सीएम योगी ने एक ऐतिहासिक प्रसंग साझा किया. उन्होंने कहा कि जब औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को आगरा के किले में कैद कर 24 घंटे में महज एक छोटा घड़ा पानी दिया और वे एक-एक बूंद को तरस गए, तब शाहजहां ने औरंगजेब को कोसते हुए कहा था कि ‘तुमसे अच्छे तो हिंदू हैं, जो जीते-जी बुजुर्गों की सेवा करते हैं और उनके जाने के बाद भी साल में एक बार श्राद्ध-तर्पण कर उन्हें पानी देते हैं.’
रामायण में मैनाक पर्वत और हनुमान जी के संवाद का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया कि जब तक हम जाति, क्षेत्र और भाषा के भेद से ऊपर उठकर एक राष्ट्र के बारे में सोचेंगे, तभी तक भारत सुरक्षित और अखंड रहेगा.
ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ जी के कार्यों को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि संत का कोई निजी परिवार नहीं होता, वह समाज और राष्ट्र के लिए जीता है. महंत महेंद्र नाथ जी ने महंत अवेद्यनाथ जी के सानिध्य में मिली सीख को देवीपाटन में उतारते हुए 1994 में थारू जनजाति के बच्चों के लिए छात्रावास, स्कूल, अस्पताल, सीबीएसई विद्यालय, गोशाला विस्तार और निशुल्क अन्नपूर्णा भोजनालय जैसी जनसेवा की अनेक नींव रखीं.
साथ ही उन्होंने बताया कि देवीपाटन शक्तिपीठ की आस्था भारत से लेकर मित्र राष्ट्र नेपाल तक फैली है, जहां हर साल चैत्र नवरात्रि पर दांग (नेपाल) से पीर रतन नाथ जी महाराज की शोभायात्रा आती है. कार्यक्रम में कथा व्यास संत बालक दास जी महाराज, शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ जी, महंत राजू दास जी सहित देश-नेपाल से आए अनेक संत और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में खादी महोत्सव-2026 का आगाज, मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ; 150 स्टॉल पर दिखेगा स्वदेशी उत्पादों का हुनर
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…
अक्सर यह माना जाता है कि ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) का निर्माण शेरशाह सूरी…
लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…
सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…
महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…