उत्तर प्रदेश

यतीमखाना मामले में आजम खां को अंतरिम राहत नहीं, याचिका पर सुनवाई 3 जुलाई को

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद मोहम्मद आजम खान के खिलाफ चल रहे 2016 के चर्चित यतीमखाना केस की वैधता के खिलाफ याचिका को लंबित अन्य याचिकाओं के साथ तीन जुलाई को पेश करने का निर्देश दिया है.

कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है. इस याचिका को भी अन्य आरोपियों की विचाराधीन याचिका के साथ संबद्ध कर दिया गया है. यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल ने वीरेंद्र कुमार व एक अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है.

ट्रायल कोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती

याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता एनआई. जाफरी, अधिवक्ता शाश्वत आनंद व शशांक तिवारी ने पक्ष रखा. यह तर्क़ दिया कि जब तक मुख्य गवाहों की दोबारा गवाही नहीं कराई जाती और केस से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो फुटेज रिकॉर्ड में नहीं लाये जाते, तब तक निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं है. इसलिए सुनवाई रोकी जाए.

कोर्ट ने आजम खान और वीरेन्द्र गोयल की याचिका को लंबित सह अभियुक्त की याचिका से संबद्ध करने का निर्देश दिया. याचिका में ट्रायल कोर्ट के 30 मई के आदेश को चुनौती दी गई है.

ट्रायल कोर्ट ने याची की उस मांग को अस्वीकार कर दिया, जिसमें 12 एफआईआर के शिकायतकर्ता और मुख्य अभियोजन गवाहों, विशेष रूप से सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ज़फर अहमद फारूकी को पुनः बुलाने की मांग की गई थी.

इनका कहना है कि जिस वीडियोग्राफी का उल्लेख खुद फारूकी ने किया है, वह याचियों की घटनास्थल पर अनुपस्थिति को साबित कर सकती है और अभियोजन के पूरे मामले को खोखला कर देती है. याचिका में कहा गया है कि यह मुकदमा संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 20 और 21 का घोर उल्लंघन है और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है. मुकदमे को रद्द किया जाय.

मालूम हो कि यतीमखाना मामले को लेकर रामपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आजम खान और अन्य पर डकैती, घर में अनधिकृत प्रवेश और आपराधिक षड्यंत्र जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं. आरोपी मो. इस्लाम उर्फ इस्लाम ठेकेदार की याचिका पर सुनवाई करते हुए 11 जून को हाईकोर्ट ने तीन जुलाई की तिथि तय की है.

ये भी पढ़ें: यूपी में ऑपरेशन कनविक्शन ने न्याय क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

5 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

22 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

29 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

40 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

47 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

47 minutes ago