उत्तर प्रदेश

बसपा में जाने की अटकलों पर आजम बोले- जेल में किसी से बात नहीं, अनुमान लगाने वाले ही बताएं

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान आज जेल से रिहा हुए हैं. बसपा में जाने के सवाल पर कहा कि यह तो अनुमान लगाने वाले बताएं. मेरी तो जेल में किसी से बात भी नहीं हुई है. सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में वहां पहुंचने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने समर्थन और दुआओं वालों को भी धन्यवाद दिया है. बसपा में जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि यह केवल वही लोग बता सकते हैं जो अनुमान लगा रहे हैं. मैं जेल में किसी से नहीं मिला. फोन करने की इजाजत नहीं थी, इसलिए मैं पांच साल तक पूरी तरह से बाहरी संपर्क में नहीं रहा.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ मुकदमे वापस लेने वाले’ बयान पर उन्होंने कहा कि मैं क्या कह सकता हूं? एक सवाल पर पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि बदले की राजनीति तब शुरू होती है जब मैंने किसी को नुकसान पहुंचाया हो. मैंने सभी के साथ अच्छा व्यवहार किया है. मैंने अपनी कलम से कोई अन्याय नहीं होने दिया. कोई यह दावा नहीं कर सकता कि मैंने किसी के साथ अन्याय किया है.

अखिलेश यादव ने रिहाई पर जताई खुशी

उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा कि आजम खान की रिहाई उनके और उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ, उन सब लोगों के लिए राहत और ख़ुशी की बात है जो ‘इंसाफ़’ में ऐतबार करते हैं. न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए अदालत का दिल से शुक्रिया. उन्होंने लिखा कि आज फर्जी मुकदमे करने वालों को भी ये सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ की एक मियाद होती है और हर ‘साज़िश’ की भी. जो लोग सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं, भाजपा को वो कभी अच्छे नहीं लगते हैं.

सपा मुखिया ने लिखा कि माननीय आजम खान एक बार फिर से हर उपेक्षित, पीड़ित, दुखी, अपमानित के साथ खड़े होकर, भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के द्वारा किये जा रहे जनता के दमन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएंगे और हमेशा की तरह देश-प्रदेश की भावनात्मक एकता के प्रतीक बनकर, समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों के साथ, सामाजिक न्याय के संघर्ष की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे. इंसाफ़ ज़िंदाबाद.

आजम खान शाहजहांपुर पहुंच गए हैं. यहां कार्यकर्ताओं को देखकर उन्होंने काफिला रुकवाया. कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया और उनका हालचाल पूछा. इसके बाद आगे बढ़े. सपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान विभिन्न आपराधिक मामलों में लगभग दो साल बाद जमानत मिलने के पश्चात मंगलवार को सीतापुर जिला कारागार से रिहा हुए. जिला कारागार से दो गाड़ियां बाहर आई हैं. एक गाड़ी में आजम खां के बेटे अदीब और अब्दुल्ला बैठे थे. उन्हीं के साथ बैठकर वह रवाना हो गए. वह काली रंग की जैकेट पहने थे.

ये भी पढ़ें- ‘वो सपा के थे और रहेंगे…’, आजम खान के बसपा में शामिल होने के अटकलों पर शिवपाल सिंह यादव ने लगाया विराम

– भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago