उत्तर प्रदेश

साहब! मेरे पिता को रोक लो… 6 शादियां कर चुके अमरजीत अब 7वीं के लिए बेच रहे जमीन, बेटे ने लगाई गुहार

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र से एक अजीब और चिंताजनक मामला सामने आया है. 55 साल के अमरजीत मौर्य अपनी सातवीं शादी करने की तैयारी में हैं. इस मामले में उनके नाबालिग बेटे, शनि मौर्य, ने थाने में तहरीर देकर पिता की योजना को रोकने की गुहार लगाई है.

बेटे के मुताबिक, पढ़ाई छोड़कर वह पिता के कर्ज चुकाने के लिए मजदूरी करने पर मजबूर हैं. शनि फिलहाल 12वीं कक्षा का छात्र है और बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर लौटा हैं. लेकिन पिता ने उन्हें जबरन बाहर काम करने भेज दिया ताकि अपनी उधारी चुका सकें.

क्या है पूरा मामला?

मामला आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र का है. यहां के रहने वाले 55 वर्षीय अमरजीत मौर्य चर्चा के केंद्र में हैं. अमरजीत साहब अब तक एक-दो नहीं, बल्कि पूरी छह शादियां कर चुके हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि छह पत्नियों के बाद भी उनका मन नहीं भरा है और अब वे सातवीं बार सेहरा सजाने की फिराक में हैं.

इस शादी के आड़े कोई और नहीं, बल्कि उनका नाबालिग बेटा शनि मौर्य आ गया है. शनि ने थाने में तहरीर (शिकायत) देकर पुलिस से गुहार लगाई है कि ‘साहब, मेरे पिता को रोक लीजिए, वरना हम कहीं के नहीं रहेंगे.’

शनि अमरजीत की तीसरी पत्नी का बेटा है. उसने बताया कि उसके पिता ने साल 2024 में ही छठी शादी की थी, लेकिन वह पत्नी भी टिक नहीं पाई क्योंकि जमीन और गहनों की उसकी डिमांड पूरी नहीं हो सकी. अब अमरजीत ने सातवीं शादी के लिए बिचौलियों से सेटिंग कर ली है.

अमरजीत मौर्य ने इस नई शादी का खर्च निकालने के लिए अपनी बची-कुची जमीन का सौदा कर दिया और 50,000 रुपये एडवांस भी पकड़ लिए. शनि, जो कि 12वीं का छात्र है और अभी अपनी बोर्ड परीक्षा देने घर आया है, उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसे जबरन बाहर काम करने भेज दिया था ताकि वह पिता का लिया हुआ कर्ज उतार सके. बेटा दिन-रात मेहनत करके मजदूरी कर रहा है और उधर पिता जमीन बेचकर नई दुल्हन लाने की तैयारी में जुटे हैं.

पुलिस क्या कह रही है?

इस मामले की पुष्टि खुद गांव के प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया ने भी की है. उन्होंने माना कि अमरजीत की कई शादियां हो चुकी हैं. यहां तक कि अमरजीत की अपनी बुजुर्ग मां ने भी स्वीकार किया कि उनका बेटा कम से कम पांच शादियां तो कर ही चुका है.

अहरौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि बेटे की शिकायत मिल गई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया है.

शनि का सीधा आरोप है कि उसके पिता शादी सिर्फ शौक के लिए नहीं, बल्कि जमीन हड़पने और उसे ठिकाने लगाने के लालच में कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: POCSO कोर्ट में क्यों नहीं हुई स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले की सुनवाई? जानें अगली तारीख और कोर्ट का अपडेट

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडानी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडानी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

30 seconds ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

21 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

25 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

38 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

55 minutes ago